Skip to main content

जूनियर हॉकी प्रतियोगिताः मंडी, ऊना, सोलन व सिरमौर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

कांगड़ा। कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंडी, सोलन, ऊना व सिरमौर ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल 6 मैच खेले गये। खेले गये मैचों की जानकारी देते हुये हॉकी कांगड़ा के प्रैस सचिव रितेश ग्रोवर ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच कांगड़ा व सोलन के बीच खेला गया, जिसमें सोलन ने कांगड़ा को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरा मैच ऊना व सिरमौर के बीच खेला गया, जिसमें ऊना ने सिरमौर को 3-1 गोल से हराया। तीसरा मैच बिलासपुर व चंबा के बीच खेला गया जिसमें बिलासपुर ने चंबा को 1-0 गोल से हराया जबकि चौथा मेच हमीरपुर व मंडी के बीच खेला गया जिसमें मंडी ने एकतरफा खेल खेलते हुये हमीरपुर को 9-0 गोल से हराया। पांचवा मैच सिरमौर व बिलासुपर के बीच खेला गया जिसमें सिरमौर ने बिलासपुर को 5-0 गोल से हराया। दू

ये भी पढ़ेः हिमाचल कांग्रेस कार्यालय में जीएस बाली को अर्पित किए श्रद्धासुमन, सभी कार्यक्रम किए रद्द

सरे दिन का आखिरी मैच मंडी व सोलन के बीच खेला गया जिसमें मंडी ने सोलन को 1-0 गोल से हराया। दोनों ग्रुप में पहले दो स्थानों पर रहने वाली टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंची है। प्रतियोगिता के तीसरे व आखिरी दिन सुबह सेमीफाइनल के मैच होगें व दोपहर को ही फाइनल खेला जाएगा। समापन अवसर पर प्रदेश बास्केटबाल संध के अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष मुनीश शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे व विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

 

The post जूनियर हॉकी प्रतियोगिताः मंडी, ऊना, सोलन व सिरमौर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3EucLKP
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...