Skip to main content

हिमाचल: वीडियो कॉल कर दिखाते थे पोर्न दृश्य, फिर करते थे ब्लैकमेल; दो धरे

नाहन। हिमाचल में वीडियो कॉल के माध्यम से पोर्न दृश्य (Porn Scene) दिखा कर और फिर ब्लैकमेल (blackmail) करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाहन पुलिस ने सेक्सटोर्शन मामले में राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह लोग फर्जी प्रोफाइल बनाकर पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। उसके बाद रिक्वेस्ट स्वीकार होने पर वीडियो कॉल करते और सामने वाले को एक महिला नग्न अवस्था में दिखाते। इसी बीच यह लोग रिकार्डिंग करते और फिर उसके माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल करते थे। करीब एक माह पहले इसी तरह के एक मामले को लेकर एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दर्दनाक हादसाः मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को कार ने कुचला

जिसके बाद एसपी ओमापति जम्वाल के निर्देश में थाना प्रभारी मानविंद्र ठाकुर के नेतृत्व में टीम बनाई गई और मामले की जांच शुरू की गई। इसमें साइबर सैल एक्सपर्ट को भी शामिल किया गया। करीब 5 से 7 दिन की लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस के हत्थे वो दो शातिर लगे हैं, जिन्होंने शिकायतकर्ता को अपने जाल में फंसाया था। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 10 हजार की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि पूछताछ में इस तरह के कई और मामले भी सामने आ सकते हैं।

 

 

कैसे करते थे ठगी

यह लोग पहले अलग-अलग तरह के फर्जी प्रोफाइल बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। रिक्वेस्ट स्वीकार होने पर वीडियो कॉल शुरू होती और मौका लगने पर अश्लील वीडियो में पीड़ित की तस्वीर अंकित करवा ली जाती है। देखने वाले को ऐसा लगता है कि सामने कोई लड़की या महिला है। असल में ऐसा भी नहीं होता। अश्लील वीडियो ही डिस्प्ले किया जाता था और दूसरे फोन से रिकार्डिंग कर ली जाती है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के भरतपुर में सेक्सटोर्शन गैंग सक्रिय हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post हिमाचल: वीडियो कॉल कर दिखाते थे पोर्न दृश्य, फिर करते थे ब्लैकमेल; दो धरे appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3jQE8XP
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...