Skip to main content

अंतिम दर्शन के लिए नगरोटा के ओबीसी भवन में रखी जीएस बाली की पार्थिव देह

कांगड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जीएस बाली की पार्थिव देह को रविवार को नगरोटा बगवां ले जाया गया है। नगरोटा स्थित ओबीसी भवन में उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा गया है। इसके बाद अंतिम संस्कार श्रीचामुंडा नं‍दिकेश्वर धाम में जाएगा। इससे पहले कांगड़ा में लोग उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे। लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। कांगड़ा से नगरोटा ले जाते समय रास्ते भर में लोगों ने जीएस बाली के अंतिम दर्शन किए। उनके अंतिम दर्शनों के लिए प्रदेश से नेता पहुंचे हैं। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ सहित कई नेता जीएस बाली की अंत्येष्टि मे शामिल होने के लिए कांगड़ा आ रहे है।

इस से पहले कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी, आशा कुमारी, अरुण मैहरा, आशीष बुटेल, केवल पठानिया, अजय महाजन, चंद्र कुमार समेत कई नेताओं ने कांगड़ा पहुंच कर जीएस बाली के अंतिम दर्शन किए और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। दोपहर बाद तीन बजे चामुंडा में राजकीय सम्मान के साथ जीएस बाली अंतिम विदाई दी जाएगी। बता दें कि 29 अक्टूबर की रात पूर्व मंत्री जीएस बाली का निधन हो गया था। 30 अक्टूबर के तड़के सुबह उनके निधन की ख़बर मीडिया में आई। तब से लेकर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

The post अंतिम दर्शन के लिए नगरोटा के ओबीसी भवन में रखी जीएस बाली की पार्थिव देह appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3jR85XJ
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...