Skip to main content

हिमाचल में दिवाली के बाद बढ़ेगी बंदिशें, सीएम जयराम ने दिए संकेत

शिमला। हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार चिंतित है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों पर दिवाली के बाद रिव्यू किया जाएगा। अगर जरूरत महसूस होती है तो पाबंदियां भी लगाई जा सकती है। आज शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है, जिसको लेकर सरकार भी चिंतित है। आने वाला समय त्योहारों का है इसलिए दिवाली के बाद कोविड के हालातों पर रिव्यू होगा। स्कूलों में बच्चों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जयराम ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर रिव्यू किया जाएगा। देखने में यह भी आया है कि कोरोना के मामले कुछ एक क्षेत्र में बढ़े हैं ऐसे में सरकार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वैक्सीनेशन को लेकर जयराम ने कहा कि समय पर टारगेट पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में आज पांच की गई जान, कोरोना स्थित जानने को करें क्लिक

महंगाई पर विपक्ष को घेरा

सीएम जयराम ने कहा देश पिछले 2 वर्षों से कोविड-19 से जूझ रहा है ऐसे में देश व प्रदेश में विकास के काम प्रभावित हुए हैं जिससे महंगाई बढ़ी है। जयराम ठाकुर ने महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने उपचनावों में महंगाई को मुद्दा बनाने की भरपूर कोशिश की लेकिन जनता जागरूक है वह सब जानती है। कांग्रेस के समय मे सिलेंडर1360 रुपये तो प्याज 120 रुपये हो गया था जबकि चीनी तो बाजार से गायब ही हो गई थी। ऐसे में महंगाई पहली बार नही है। देश कोविड की मार से जूझ रहा है ऐसे में महंगाई बढ़ी है जबकि कांग्रेस के समय में तो महामारी भी नहीं थी। जयराम ने उपचुनाव में जीत का दावा किया है। सीएम जयराम ने कहा कि उपचुनावों में अमूमन कम संख्या में ही मतदान होता है लेकिन इस बार पहले की तुलना में वोट प्रतिशत अधिक रहा है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

 

The post हिमाचल में दिवाली के बाद बढ़ेगी बंदिशें, सीएम जयराम ने दिए संकेत appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3mtUpDu
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...