Skip to main content

हिमाचल: जिस कॉलेज में ले रहे थे शिक्षा, उसी में कर दी तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई वारदात

ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में शरारती तत्वों ने देर रात ऊना कॉलेज (Una College) में तोड़फोड़ की और कालेज की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। इन शरारती तत्वों ने राजकीय महाविद्यालय ऊना के एमबीए विभाग में खिड़कियों पर लगे शीशे तोड़ दिए। यही नहीं करीब पांच सीसीटीवी कैमरों और एलईडी पैनल भी तोड़ दिए हैं। इस तोड़फोड़ (Sabotage) में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। मामले की सूचना के बाद कालेज प्रबंधन ने पुलिस को इस बारे सूचना दी। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। हालांकि वारदात की पूरी घटना बचे हुए सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हुई है। इसमें दो से तीन युवकों की पहचान का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:हिमाचलः खुद को कर्नल बता पंजाब के दुकानदार से छीन लिए दो लाख

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात ऊना कालेज में कुछ शरारती तत्व घुस आए। इन लोगों ने यहां जमकर तोड़फोड़ की। रविवार सुबह घटना का पता चलते ही कालेज प्रबंधन और प्राचार्य त्रिलोक चंद मौके पर पहुंचे। जांच पर पता चला कि कालेज में लगी बड़ी एलईडी जिसकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही को शरारती तत्वों ने नुकसान पहुंचाया, जबकि एमबीए विभाग (MBA Department) भवन के खिड़कियों के शीशे, सीसीटीवी कैमरों को भी युवाओं ने तोड़ा है। वारदात को अंजाम देने आए युवाओं की यह घटना कालेज के अन्य सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। जिसमें कालेज प्रबंधन ने दो से तीन युवाओं की पहचान कर ली है। मौके पर जांच के लिए पहुंची ऊना पुलिस ने तथ्यों को खंगालना शुरू कर दिया है।

कालेज के छात्र हैं आरोपी

कालेज प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवाओं की पहचान कर पुलिस को उनके नाम दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह सभी युवक इसी कालेज के छात्र हैं। घटना में शरारती तत्वों ने कालेज में लगी बड़ी एलईडीए पांच सीसीटीवी कैमरे और खिड़कियों को पत्थर मार तोड़ा है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की है। कालेज प्रबंधन के बयान दर्ज किए गए गए हैं। शरारती तत्वों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

 

The post हिमाचल: जिस कॉलेज में ले रहे थे शिक्षा, उसी में कर दी तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई वारदात appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3jOT607
via IFTTT

Comments

Hot Topics

दिल थाम कर बैठिएः सड़क पर टहलने निकले तेंदुए ने की लोगों के साथ मस्ती

कुल्लू। मकर संक्रांति के दिन कुल्लू जिला में जहां पर चरस की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई वहीं पर एक और हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जिला के बंजार में तीर्थन घाटी के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ( Great Himalayan National Park) में सड़क पर तेंदुआ निकल आया। जैसे ही तेंदुआ ( Leopard) सड़क पर आया आती जाती गाड़ियां उस देखकर रुक गई। लोगों ने तेंदुए के वीडियो बनाने शुरु किए। इसी बीच तेंदुआ भी लोगों के साथ मस्ती करने लगा। यह भी पढ़ें:  First Hand: लोहड़ी की रात Himachal में हुआ कुछ ऐसा, Police ने किया पूरा गांव सील तीर्थन घाटी की सरची नगलाड़ी सड़क पर टहल रहे तेंदुए को देखकर लग रहा था मानो वह लोगों से हिलमिल गया हो। इस दौरान थोड़ी देर तके लिए जाम भी लगा लेकिन इसके बाद तेंदुआ भी वापस ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की ओर चला गया। जाहिर है ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र में एशियाई काले भालू, हिमालयी कस्तूरी मृग, नीली भेड़, हिमालयी ताहर, हिम तेंदुआ,पश्चिमी ट्रैगोपान आदि अनेक जीव प्रजातियां पाई जाती हैं।   हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Gr...

Peacock near the rivulet in Dharamshala

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT