Skip to main content

Corona Update: हिमाचल में आज पांच की गई जान, कोरोना स्थित जानने को करें क्लिक

शिमला। हिमाचल में कोरोना घातक होता जा रहा है। आज यानी शनिवार को पांच लोगों की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से जान गई है। वहीं आज सामने आई स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज 145 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं। जबकि 62 कोरोना संक्रमित ही पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 24 हजार 021 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 18 हजार 212 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज तक 3737 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में 2056 एक्टिव केस मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: निजी शिक्षण संस्थानों में भी दिवाली की छुट्टियों की घोषणा, शेड्यूल भी बदला

 

 

किस जिला से कितने मामले

हिमाचल में हर बार की तरह आज फिर कांगड़ा जिला में 46 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा हमीरपुर में 32, मंडी में 21, शिमला (Shimla) में 16, बिलासपुर में 15, ऊना में 7, चंबा में 6, किन्नौर और सोलन में एक एक कोरोना का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में मंडी से 17, कांगड़ा से 13, ऊना से 13, हमीरपुर से 7, शिमला से 6, सोलन से 2, चंबा से 2, बिलासपुर से एक और कुल्लू से भी एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुआ है।

 

 

आज के सैंपल में 137 पॉजिटिव

हिमाचल में आज 9540 लोगों के कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच को लिए गए। जिसमें से 137 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 9194 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 209 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post Corona Update: हिमाचल में आज पांच की गई जान, कोरोना स्थित जानने को करें क्लिक appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2ZBGp2d
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...