Skip to main content

हिमाचल: पंचायत राज विभाग में भर्ती, जल्द भरे जाएंगे 119 पद

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हिमाचल पंचायती राज विभाग में जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल पंचायती विभाग में 119 पदों पर भर्ती की जाएगी। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा यह भर्ती आउट सोर्स के आधार पर की जाएगी। हिमाचल प्रदेश पंचायत राज विभाग ने विभन्न श्रेणियों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में खुला सरकारी नौकरी का पिटारा: आठवीं से MBA तक के लिए निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

बता दें कि विभाग ने सलाहकार के एक, कोर फैकल्टी के एक, कोर फैक्लटी के तीन, आईटी फैक्लटी के दो, जिला समन्वयक के तीन, पंचायती राज अधिनियम और नियमों के संकाय के तीन, सांख्यिकीय सहायक के दो, कंप्यूटर ऑपरेटर के 93, मल्टी टास्क कर्मचारी से 13 पद पर आमंत्रित किए हैं। सलाहकार के लिए उम्मीदवार के पास सोशल साइंस में पीजी डिग्री या एमबीए या मास्टर ऑफ सोशल वर्क होना अनिवार्य है। सलाहकार को वेतन 39,000 रुपये रखा गया है। कोर फैक्लटी के लिए उम्मीदवार बी.टेक इन सिविल होना चाहिए। इसके लिए वेतन 29,500 रुपये रखा गया है। कोर फैकल्टी के लिए सोशल साइंस मे पीजी डिग्री या एमबीए या मास्टर ऑफ सोशल वर्क होना अनिवार्य है। इसके लिए वेतन 24,500 रुपये रखा गया है।

 

 

आईटी फैकल्टी के लिए उम्मीदवार का कंप्यूटर विज्ञान में बी.टेक होना जरूरी है। इसके लिए वेतन 24,500 रुपये रखा गया है। वहीं, पंचायती राज अधिनियम और नियमों के लिए संकाय के लिए उम्मीदवार का सोशल साइंस में पीजी डिग्री या मास्टर ऑफ सोशल वर्क या एमबीए होना जरूरी है। इसके लिए वेतन 24,500 रुपये रखा गया है। जबकि जिला समन्वयक के लिए उम्मीदवार का सोशल साइंस में पीजी डिग्री या मास्टर ऑफ सोशल वर्क या एमबीए होना अनिवार्य है। इसके लिए वेतन 22,000 रखा गया है। कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए उम्मीदवार के पास एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और 12वीं पास होना चाहिए। इसके लिए वेतन 15,000 रुपये रखा गया है। मल्टी टास्क कर्मचारी के लिए 10वीं पास योग्यता रखी गई है। इसके लिए 12,500 रुपये वेतन रखा गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

 

The post हिमाचल: पंचायत राज विभाग में भर्ती, जल्द भरे जाएंगे 119 पद appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3li24DR
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...