Skip to main content

हिमाचल में हादसा, पति-पत्नी सहित 3 की मौत, दो गंभीर घायल

कुल्लू/शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जीप सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं एक अन्य सड़क हादसा शिमला जिला के नेरवा में हुआ है। यहां एक रेत से भरी पिकअप खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक साथ जली पति-पत्नी की चिता, फंदे से लटका मिले थे दोनों के शव

पहला हादसा कुल्लू  के मणिकर्ण से सामने आया है। यहां पति पत्नी की मौत हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जिला कुल्लू की मणिकरण घाटी से चौंग रोड में एक गाड़ी एचपी34बी0407 जीप गोबर लेकर जा रही थी। इसी बीच जीप चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और लापरवाही से गाड़ी नीचे ढांक की तरफ पलटा दी। इसी दौरान जीप सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जंगल में जा गिरी और चील के पेड़ में फंस गई। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बाबत सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को निकालने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने गाड़ी में सवार दो लोगों को मृत अवस्था में पाया, जबकि एक अन्य जोकि जीप चला रहा था वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की पहचान राजेंद्र पुत्र जीवन लाल तहसील भूंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है और वह इस समय कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतकों की पहचान लुदर चंद (43) पुत्र स्वर्गीय धनी राम और द्रोपती देवी (42) पत्नी लुदर चंद तहसील भूंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 279, 337 और 304 ए के तहत कुल्लू थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नरेवा में रेत से लदी पिकअप खाई में गिरी

राजधानी शिमला के उपमंडल चौपाल के नेरवा में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा नरेवा से 12 किलोमीटर दूर टंडोरी नाला के समीप रेत से लदी एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ है। बताया जा रहा है कि पिकअप उत्तराखंड के खैरवा से रेत लेकर नेरवा की तरफ आ रही थी। इस दौरान यह टंडोरी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। पिकअप में चालक सहित 2 युवक सवार थे जोकि हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को 108 में नेरवा अस्पताल पहुंचाया गयाए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक ने दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है। मृतक चालक की पहचान सद्दाम (27) पुत्र सुलेमान, गांव तरशाणु, डाकघर व तहसील नेरवा जिला शिमला तथा घायल की पहचान फारूख (23) पुत्र इब्राहिम, गांव मूलशाक, डाकघर रुसलाहए तहसील नेरवा जिला शिला के रूप में हुई है। प्रशासन द्वारा नायब तहसीलदार नेरवा विनय शर्मा के माध्यम से मृतक के परिजनों को 10 हजार व घायल को 5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

The post हिमाचल में हादसा, पति-पत्नी सहित 3 की मौत, दो गंभीर घायल appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3romTlc
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...