Skip to main content

Corona Update: जेएनवी पंडोह के 34 बच्चों सहित आज 102 लोग संक्रमित, एक की गई जान

शिमला। हिमाचल में कोरोना महामारी के मामलों में बढ़ौतरी हुई है।मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मंडी जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के 29 बच्चों सहित 102 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।वहीं आज 91 कोरोना पॉजिटिव पूरी तरह से ठीक हुए हैं। वहीं प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण से एक 72 वर्षीय महिला की बिलासपुर में मौत हुई है। हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 27 हजार 195 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जा चुके हैं। जिसमें से दो लाख 22 हजार 513 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 3831 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में 834 लोग मौजूदा समय में कोरोना का इलाज करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कोविड-19 वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने में जुटा प्रशासन, घर द्वार जाकर लगाई वैक्सीन

 

 

किस जिला में कितने मामले

हिमाचल में आज सबसे अधिक मंडी जिला में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा कांगड़ा में 30, हमीरपुर में 16, शिमला में 10, ऊना में 6, बिलासपुर में 5, सोलन में 3 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से 45, हमीरपुर से 19, शिमला से 12, मंडी से 8, सोलन से 3, बिलासपुर से 2, कुल्लू से एक और ऊना से भी एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।

आज के सैंपल में 99 पॉजिटिव

हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग ने 6399 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे। जिसमें से 99 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 6283 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 17 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

 

 

दो दिन में 34 बच्चे कोरोना संक्रमित

मंडी जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में मंगलवार को 29 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी बच्चे 13 से 16 आयु वर्ग के हैं। जानकारी के अनुसार बीते रोज विद्यालय में 5 बच्चों में कोरोना के हल्के लक्ष्ण पाए गए थेए जिसके बाद इन बच्चों के कोरोना टेस्ट लिए गए जिसमें यह बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को स्कूल में जाकर 54 बच्चों की सैंपलिंग की जिनमें 29 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी बच्चों की हालत सामान्य है और सभी को होम आईसोलेट कर दिया गया है। हालांकि बच्चों के पॉजिटिव आने के बाद स्कूल को बंद नहीं किया गया है और एसओपी का सख्ती से पालन करते हुए स्कूल को जारी रखा गया है। सीएमओ मंडी डाण् देवेंद्र शर्मा ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल 34 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

The post Corona Update: जेएनवी पंडोह के 34 बच्चों सहित आज 102 लोग संक्रमित, एक की गई जान appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3FVbGMI
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...