Skip to main content

प्रिंसिपल छेड़छाड़ मामले में आया टविस्ट, आरोपी के खुले और राज

रोहडू। प्रिंसिपल छेड़छाड़ मामले (Principal Molestation Case) में एक और टविस्ट आ गया है। दो और छात्राओं ने हिम्मत जुटा कर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ सीमा कालेज (Seema College ) के वुमेन सेल में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। आपको बताते चलें कि पहले एक छात्रा से प्रिंसिपल पर फोन पर अश्‍लील बातें और बरगलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी को निलंबित कर दिया था, लेकिन अब दो और छात्राओं के सामने आने से आरोपी की मुश्किलें बढ़ेंगी। जानकारी के अनुसार कालेज की ही दो और छात्राओं ने आरोप लगाया है कि कार्यकारी प्रिंसिपल कुछ छात्राओं को कार्यक्रम के नाम पर शिमला (Shimla) और चंडीगढ़ ले गया था। उन्हें होटल में ठहराया, जहां नशे की हालत में कार्यकारी प्रिंसिपल उनके कमरे में घुस आया। कालेज में गठित वुमन सेल (Woman Cell) को दिए शिकायत पत्र में छात्राओं ने कहा है कि एक कार्यक्रम के नाम पर तीन अक्तूबर को कार्यकारी प्रिंसिपल लड़कियों के एक समूह को पहले शिमला ले गया। शिमला के एक होटल में उन्हें ठहराने के बाद बताया गया कि सोलन (Solan) के एक निजी विश्वविद्यालय में कार्यक्रम हैए लेकिन छात्राओं को अगले दिन चंडीगढ़ (Chandigarh) घुमाने ले गया। चंडीगढ़ में एक होटल में उन्हें ठहराया और अगले दिन शिमला वापस ले आया।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः छात्र की निर्ममता से पिटाई करने वाला टीचर सस्पेंड, उपनिदेशक पर भी गिरी गाज

होटल में छात्राओं के कमरे में घुसकर की छेड़छाड़

छात्राओं का आरोप है कि पांच अक्तूबर को वे शिमला में निजी होटल में रुकी थीं। इस दौरान रात को आरोपी नशे में उनके कमरे में आया और बाजू पकड़कर फोटो लेने की कोशिश की। रात को भी आरोपी उनके कमरे का दरवाजा खटखटाता रहा। अगली सुबह वे ग्रुप छोड़कर घर लौट आईं। वुमन सेल ने शिकायत पत्र को उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक को भेज दिया है। रोहडू के डीएसपी (DSP) चमन लाल ने बताया कि अब तक कोई नई शिकायत उन्हें मिली है और शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। पहले मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें: रिश्वत आरोपी निलंबित एसएचओ से विजिलेंस ने की पांच घंटे पूछताछ, जाने क्या बोले

सक्षम गुड़िया बोर्ड ने लिया कड़ा संज्ञान

रोहडू कालेज (Rohru College) में प्रिंसिपल द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ मामले को लेकर सक्षम गुड़िया बोर्ड (Printable Doll Board) हिमाचल प्रदेश ने कड़ा संज्ञान लिया है। बोर्ड की उपाध्यक्षा रूपा शर्मा ने इस घिनौनी हरकत के लिए शिक्षकों को शर्मसार करने वाला घटिया अपराध बताया। इस अपराध की निंदा करते हुए रूपा शर्मा ने पुलिस को इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से कहा कि इस मामले की गंभीरता को समझते हुए गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि अपराधी को सजा का प्रावधान करके सही सजा दिलाई जाए। उन्होंने पुलिस से ये भी कहा कि गिरफ्तार प्रिंसिपल की किसी भी कीमत पर जमानत नहीं होनी चाहिए, अन्यथा बेटियों व अभिभावकों में असुरक्षा का माहौल बढ़ेगा तथा दूसरे इस तरह की घटिया मानसिकता वाले लोगों का उत्साह भी बढ़ेगा।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

 

The post प्रिंसिपल छेड़छाड़ मामले में आया टविस्ट, आरोपी के खुले और राज appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3sHLzpa
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...