Skip to main content

हिमाचल: तीसरी, चौथी में बढ़ाएंगे ज्ञान, पांचवी में होगी परीक्षा, जाने शिक्षा बोर्ड का प्लान

धर्मशाला। हिमाचल में संस्कृत के प्रचार और प्रसार के लिए शिक्षा बोर्ड ने कसरत शुरू कर दी है। शिक्षा बोर्ड ने संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए तीसरी से 5वीं तक संस्कृत (Sanskrit) शुरू करने का निर्णय लिया हैए जिसके तहत तीसरी व चौथी कक्षा में मात्र ज्ञान बढ़ाने के प्रयास होंगेए जबकि पांचवीं कक्षा में आने पर ही परीक्षा का आयोजन होगा। यह जानकारी आज शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी (Dr. Suresh Kumar Soni) ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने वैदिक गणित विषय भी शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए भी बोर्ड तैयारी कर रहा है और इसमें 16 अध्याय जोड़े जाएंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh Board of School Education) विद्यार्थियों को डिजिटल लॉकर की सुविधा (Digital Locker) देगा। डिजिलॉकर सुविधा शुरू होने से स्टूडेंटस अपने सर्टिफिकेट खुद भी डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं बोर्ड द्वारा जिस तरह अभी सर्टिफिकेट भेजे जाते हैंए उसी तरह भी भेजे जाएंगे। हालांकि यह प्रोजेक्ट 3 से 4 चाल पुराना हैए इसके लिए नई कंपनी को अधिकृत किया गया है और शर्त रखी गई है कि कंपनी इस सुविधा को चालू वित्त वर्ष में शुरू करेगी। यूनिक आईडी डालकर स्टूडेंटस डिजिलॉकर से अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण का परिणाम

इसके अतिरिक्त छोटी कक्षाओं में योग व स्पोर्टस को अनिवार्य किया गया है तथा योग व स्पोर्टस गतिविधियों (Sports Activities) में भाग लेने वाले स्टूडेंटस को अंक दिए जाएंगे। बच्चों के स्किल डिवेलप करने के लिए बोर्ड प्रशासन स्किल डिवेलपमेंट क्षेत्र में काम करने वाली यूनिवर्सिटीस से भी एमओयू हस्ताक्षरित करने पर विचार कर रहा है। वहीं, सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण व स्टूडेंटस को पौधारोपण हेतू प्रेरित करने के लिए मेरा विद्यालय मेरी वाटिका योजना शुरू की जा रही है। जिसके तहत स्कूल चिन्हित किए जाएंगे तथा स्कूल परिसर में नवग्रह के पौधे रोपित किए जाएंगे। इस मामले को बोर्ड ने वन मंत्री के समक्ष उठाया थाए जिस पर वन मंत्री ने माली सहित पौधे उपलब्ध करवाने की बात कही है। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि हर स्टूडेंट को उसके जन्मदिन पर पौधा देकर उसका रोपण करने के लिए कहा जाएगा। साथ ही स्कूलों में ही पौधों की नर्सरी भी तैयार की जाएगीए इस पर बोर्ड की ओर से व्यापक तौर पर काम किया जा रहा है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

 

The post हिमाचल: तीसरी, चौथी में बढ़ाएंगे ज्ञान, पांचवी में होगी परीक्षा, जाने शिक्षा बोर्ड का प्लान appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3mJ5wIm
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...