Skip to main content

हिमाचलः स्कूलों के बाद कालेजों में भी हो गईं शीतकालीन छुट्टियां, यहां देखें शेड्यूल

शिमला। स्कूलों (Schools) के बाद अब कालेजों में भी शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने हिमाचल के सभी कालेजों (Colleges) में पहली जनवरी से पांच फरवरी तक छुट्टियों की अधिसूचना जारी कर दी है। आपको बताते चलें कि पहले विंटर (Winter) और समर स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा हुई थी। उसके बाद कुल्लू के स्कूलों के लिए अलग से शेड्यूल जारी हुआ था।

यह भी पढ़ें:हिमाचल में स्कूलों के बाद अब कॉलेजों में होंगी सर्दियों की छुट्टियां, शेड्यूल जारी

अभी तक मौसम (Weather) का मिजाज भी बिगड़ा नहीं हैं। भारी बारिश और बर्फबारी का इंतजार लोग अभी भी कर रहे हैं। ठंड के बीच बारिश (Rain) में स्कूल और कालेज आना छात्र-छात्राओं के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए कॉलेजों में भी शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कॉलेजों में पहली जनवरी से 5 फरवरी तक छुट्टियों की अधिसूचना जारी की दी गई है।

वहीं, इस दौरान छात्रों (Students) को असाइनमेंट दी जाएंगी। शिक्षा विभाग ने अवधि के दौरान प्रत्येक सहायक प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर छात्रों को उनके संबंधित विषयों पर कम से कम दो या तीन असाइनमेंट सौंपने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा असाइनमेंट का अवकाश अवधि पूरी होने के बाद मूल्यांकन किया जाएगा।

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत सहायक प्रोफेसर व सहयोगी प्रोफेसर अवकाश अवधि के बाद शेष पाठ्यक्रम को पूरा करेंगे। इसके साथ ही छुट्टियों (Holidays) के दौरान अपने छात्रों के साथ उनके परामर्श मार्गदर्शन और उनके पाठ्यक्रम और पाठ्यक्रमों के बारे में किसी भी प्रकार के संदेह को दूर करने के लिए संपर्क में रहेंगे, ताकि वे उन्हें उत्साह और सफलतापूर्वक पूरा कर सकें।

कॉलेजों के शीतकालीन अवकाश के दौरान सिर्फ छात्रों और शिक्षक वर्ग को अवकाश मिलेगा, जबकि सभी कॉलेजों के कार्यालय खुले रहेंगे और गैर शिक्षण कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत के शर्मा ने बताया कि प्रदेश के कॉलेजों में पहली जनवरी से पांच फरवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस संबंध में छात्रों को असाइनमेंट दी जाएगी, जिसके लिए सहायक प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

 

The post हिमाचलः स्कूलों के बाद कालेजों में भी हो गईं शीतकालीन छुट्टियां, यहां देखें शेड्यूल appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3sIDdOo
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...