Skip to main content

हिमाचलः श्रीनयनादेवी मंदिर में लग गईं बंदिशें, क्या है कारण… जानें यहां

बिलासपुर। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी (Srinayana Devi) में नववर्ष मेला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं और पुजारियों ने नववर्ष की शुरुआत मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ से की और पूजा-अर्चना की। नववर्ष मेला (New year fair) दो जनवरी तक चलेगा। चार दिन तक चलने वाले इस मेला के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करके अपने नववर्ष का आगाज करेंगें। हालांकि नववर्ष मेला के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में कड़ाह प्रसाद, नारियल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मलाणा गांव में शराब- मांस पर लगा प्रतिबंध, देवता के आदेश का होगा पालन

नववर्ष मेला को लेकर मंदिर न्यास जिला प्रशासन मंदिर न्यास और अन्य विभागों द्वारा लगभग सभी कार्य पूरे कर लिए हैं। वहीं, मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था (Security System) को लेकर मंदिर क्षेत्र में व्यापक संख्या में पुलिस बल, होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं] जबकि नववर्ष मेला के दौरान असामाजिक तत्त्वों और जेब कतरों (Pocket Shreds) पर नजर रखने के लिए सादा लिबास में पुलिस (Police) बल तैनात रहेगा। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम (SDM) राजकुमार ठाकुर का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नववर्ष मेला के दौरान जिला प्रशासन और मंदिर न्यास द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camra) के माध्यम से मंदिर क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर पहली नजर रखी जाएगी।

नववर्ष के दौरान दुकानदारों ने भी दुकानों को दुल्हन की तरह सजा लिया है। नववर्ष मेला के दौरान सभी विभाग लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग और परिवहन विभाग द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें नयनादेवी पहुंच चुकी हैं। मंदिर के समीप हॉस्पिटल में स्टाफ तैनात कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

 

 

The post हिमाचलः श्रीनयनादेवी मंदिर में लग गईं बंदिशें, क्या है कारण… जानें यहां appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3eCN5kg
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...