Skip to main content

हिमाचल: गांव से खेल प्रतिभा की खोज के लिए प्रदेश भर में शुरू होगा खेल महाकुंभ

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में खेल महाकुंभ आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर दो जनवरी को धर्मशाला में पहली बैठक होगी। यह जानकारी शुक्रवार को खेल मंत्री राकेश पठानिया (Sports Minister Rakesh Pathania) ने दी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले पायलट आधार पर इस महाकुंभ का आयोजन सुलह विधानसभा क्षेत्र से होगा। इसके बाद शिमला और मंडी में भी बैठकें आयोजित की जाएंगी और इन संसदीय क्षेत्रों में खेल महाकुंभ (Khel Mahakumbh) के आयोजन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि खेल महाकुंभ को लेकर प्रदेश सचिवालय में बैठक आयोजित की गई, इसमें दो कमेटियों का गठन किया गया है। पहली कमेटी को डायरेक्टर स्पोर्ट्स और दूसरी कमेटी को डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स हेड करेंगे। यह कमेटियां 5 जनवरी को अपनी विस्तृत रिपोर्ट देंगी, जिसके आधार पर आगे इस आयोजन की तैयारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें-हिमाचल हाईकोर्ट ने जेओए पर लिया बड़ा फैसला, भर्ती पर लगी स्टे हटाई

उन्होंने कहा कि खेलों का आयोजन पहले विधानसभा स्तर पर किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी और फिर संसदीय क्षेत्र स्तर पर। संसदीय क्षेत्रों की टीमों के मुकाबले अंत में करवाए जाएंगे। मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि विजेताओं को खेलों से संबंधित सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों (Players) की कोचिंग को लेकर भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। सभी जिलों में एक-एक खेल लेकर स्पोर्ट सेंटर विकसित किए जा रहे हैं। इन सेंटर में खिलाड़ियों की कोचिंग की व्यवस्था (Coaching Facility) भी की जाएगी। खेल महाकुंभ में वॉलीबॉल, कबड्डी, रेसलिंग, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कुश्ती को शामिल किया गया है। राकेश पठानिया ने कहा कि विजेताओं को राज्य सरकार की तरफ के प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे, ताकि नौकरी में खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

The post हिमाचल: गांव से खेल प्रतिभा की खोज के लिए प्रदेश भर में शुरू होगा खेल महाकुंभ appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3Hpadiv
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...