Skip to main content

हिमाचल: डबल इंजन की निकल गई हवा, जयराम सरकार की उल्टी गिनती शुरू

शिमला। जयराम सरकार (Jairam Goverment) के जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मंडी की मोदी रैली (Modi Rally) पूरी तरह से फ्लॉप रही है। उपचुनावों में मिली हार के बाद पीएम (PM) को यह दिखाने की कोशिश की गई कि लोग अब भी उनके साथ हैं। यह पलटवार प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर (Gangu Ram Musafir), पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष अजय बाहुदर सिंह, करनेश जंग ने आज प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) पर किया है। उन्होंने कहा कि इस रैली में भीड़ जुटाने के लिए अधिकारियों पर भारी दबाव बनाया गया था। सरकारी तंत्र का खुल कर दुरपयोग किया गया। परिवहन निगम (Transport Corporation) हजारों बसें इस रैली के लिए लगाई गई थी, बाबजूद इसके बीजेपी (BJP) इसमें अपना निर्धारित आंकड़ा नहीं जुटा पाई। मंडी संसदीय सीट के साथ-साथ तीन विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है। लोग भाजपा की नीतियों व निर्णयों व जुमलेबाजी से बहुत परेशान है। बीजेपी को अब अपनी चिंता करनी चाहिए, न कि कांग्रेस (Congress) की।

यह भी पढ़ें: मुकेश बोले: बीजेपी का डबल इंजन बना ट्रबल, जनता मरम्मत नहीं 2022 में बदल देगी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंडी में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) की रैली पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। प्रदेश को उम्मीद थी कि वह प्रदेश की बदहाल वित्तिय स्थिति को उभारने में कोई मदद देंगे, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का दावा करने वाली बीजेपी को इस रैली के आयोजन में करोड़ों खर्च करने के बाद भी पीएम ने कोई विशेष आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा कि जब पीएम अन्य राज्यों के दौरे पर जाते है तो उन्हें केंद्र की ओर से कोई न कोई बड़ी सौगात देकर आते है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जब जब हिमाचल (Himachal )के दौरे पर आए उन्होंने प्रदेश के लिए कोई भी आर्थिक मदद नहीं दी। इससे साफ है कि डबल इंजन की सरकार का दावा हवा हवाई है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से इस आयोजन पर हुए सरकारी खर्च को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा है कि पीएम ने जिन योजनाओं की आधारशिला या उद्घाटन किए हैंए वह सब पूर्व कांग्रेस सरकार की योजनाएं थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इंवेटसरमीट के नाम पर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

The post हिमाचल: डबल इंजन की निकल गई हवा, जयराम सरकार की उल्टी गिनती शुरू appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3sMDnnX
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...