Skip to main content

हिमाचल: पत्नी ने उठाया था खौफनाक कदम, पति को हो गई सात साल की जेल

नाहन। पत्नी को आत्महत्या (Suicide ) के लिए उकसाने पर पति को सात साल की सजा हुई है। सिरमौर की अतिरिक्त जिला एवं एत्र न्यायाधीश डॉ अबीरा बासु की अदालत ने बुधवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी आनंद सिंह निवासी फरीदा, जिला गाजीपुर यूपी को दो अलग-अलग धाराओं 201 और 306 के तहत दोषी करार देते हुए 7-7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी को 30 हजार रुपए जुर्माना भी अदा करना होगा।

यह भी पढ़ें: उम्रकैद की सजा सुन दोषी ने जज की ओर फेंकी चप्पल, मासूम से किया था दुष्कर्म

जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को एक माह का अतिरिक्त कठोस कारावास भुगतना पड़ेगा। अदालत (Court) में सरकार की तरफ से मामले की पैरवी उप जिला न्यायवादी एकलव्य ने की। उपजिला न्यायवादी एकलव्य (Subdistrict Jurist Eklavya) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 25 जून 2010 श्याम राज सिंह निवासी सतनाह मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) ने इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में श्याम राज ने बताया कि उसकी बेटी दीपाली (Deepali) की शादी 17 फरवरी, 2009 को आनंद सिंह के साथ हुई।

यह भी पढ़ें: प्रिंसिपल छेड़छाड़ मामले में आया टविस्ट, आरोपी के खुले और राज

26 फरवरी, 2009 को आनंद उसे चंडीगढ़ अपने क्वार्टर में ले गया, जहां घरेलू सामान न होने पर उसने 40 हजार रुपए आनंद को दिए। इस दौरान आनंद उसकी बेटी पर पाबंदियां लगाकर उसे तंग करने लगा। यही नहीं, मानसिक रूप से प्रताडि़त भी करता रहा। 25 मई 2009 को आनंद उसकी बेटी दीपाली को सतना में छोड़ कर चला गया। इसके बाद आनंद ने दीपाली की कोई खबर नहीं ली। इसके बाद दीपाली ने बद्दी (Baddi) में नौकरी करना शुरू कर दीए लेकिन इसके बाद 24 जून, 2010 को आनंद दीपाली को बद्दी से पांवटा साहिब (Paonta Sahib) अपने क्वार्टर ले गया। आनंद यहां निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। 25 जून 2010 को जब आनंद ड्यूटी गयाए तो दीपाली ने अपने पिता को फ़ोन करके बताया कि आनंद ने उसके साथ दुव्यर्वहार और प्रताडि़त किया। उसी दिन आनंद ने भी इसे फोन करके बताया कि दीपाली ने आत्महत्या कर ली है।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे दो युवक गिरफ्तार, यूं चढ़े हत्थे

शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में तफ्तीश तत्कालीन थाना प्रभारी बीडी भाटिया ने की। इस दौरान दीपाली को घर में पंखे से लटका पाया। मृतका का पांवटा साहिब अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने आनंद के कमरे के पास लगते खेत से गत्ते के फाड़े हुए टुकड़े बरामद किए। इस पर दीपाली ने सुसाइड नोट लिखा था। मामले में कुल 18 गवाह पेश हुए।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

 

The post हिमाचल: पत्नी ने उठाया था खौफनाक कदम, पति को हो गई सात साल की जेल appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3z89was
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...