Skip to main content

हिमाचल: जंगली जानवर ने नोच-नोच कर मार डाला व्यक्ति, शरीर के आधे अंग गायब

आनी। हिमाचल में जंगली जानवरों के हमले बढ़ने लगे हैं। ताजा मामला कुल्लू (Kullu) जिला के निरमंड से सामने आया है। यहां गौशाला में काम करने वाले एक मजदूर पर जंगली जानवर ने हमला (Attack) कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानवर ने मृतक के पूरी शरीर को नोच डाला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल की फोटोग्राफी के साथ वीडियोग्राफी भी करवाई है। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर के कई अंग गायब हैं। मृतक की पहचान दोमिक दोप्पो निवासी नीचखांटगा झारखंड के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः जंगली जानवरों ने नोच खाई महिला की लाश, नहीं हो रही शिनाख्त

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू में निरमंड खंड के तहत गोशाला में कार्य करने वाला मजदूर दोमिक दोप्पो शाम के समय गौशाला से सामान लेने वायल की तरफ गया था, लेकिन रात को वह वापस गौशाला नहीं लौटा। इस बीच उसकी तलाश की गई, लेकिन रात को उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं सुबह के समय फिर से जब उसकी तलाश की तो उसका शव वायल से करीब 500 मीटर आगे अवेरी की तरफ सड़क से नीचे झाड़ि‍यों में बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में पर्यटकों की गुंडागर्दी, सरेआम तलवारें निकाल टैक्सी चालक पर किया हमला, 6 धरे

मृतक के शरीर के कई हिस्से गायब थे। इसमें जबड़ा पूरी तरह से नोच कर खाया गया तथा बायीं कमर के पास भी गहरा घाव था। स्थानीय निवासियों ने मृतक की पहचान की। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि व्‍यक्ति को तेंदुए (Leopard) ने नोचकर मार डाला है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

 

The post हिमाचल: जंगली जानवर ने नोच-नोच कर मार डाला व्यक्ति, शरीर के आधे अंग गायब appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3qTnt8L
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...