Skip to main content

हिमाचल में चरस और चिट्टे का बढ़ने लगा कारोबार, आज चार युवक गिरफ्तार

मंडी/हमीरपुर। हिमाचल के मंडी जिला में नशा तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में मंडी पुलिस ने 28 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को धर दबोचा है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने 94 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार औट थाना की टीम ने शुक्रवार को थाने के गेट के समीप वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया था, यह नाका एसआई नीरज सिंह की अगुवाई में लगाया गया था। इस दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दिल्ली से मनाली जा रही (लक्ष्मी हॉलिडे) वोल्वो बस को चेकिंग के लिए रोका तो बस में सवार 22 वर्षीय युवक से 28 ग्राम चिट्टा (Chitta) बरामद किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान अंशुल पुत्र सुखदेव सिंह निवासी अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: जहरीली शराब केस में एक और गिरफ्तार, अब यहां मिली बड़ी खेप

वहीं बीते रोज भी औट पुलिस थाना की टीम ने थाना प्रभारी ललित महंत के अगुवाई में वाहनों की चेकिंग के लिए औट के लिए नाका लगाया था। इस दौरान भी पुलिस ने कुल्लू (Kullu) से मंडी आ रही कनिका बस में सवार सिरमौर निवासी शुभम कमल से 94 ग्राम चरस बरामद की। थाना प्रभारी औट इंस्पेक्टर ललित महंत ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है व आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ा गया अभियान लगातार जारी है और किसी भी सूरत में नशे के काले काले कारोबार में संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

18 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद

हमीरपुर। सदर थाना हमीरपुर की टीम ने 18 वर्षीय एक युवक से 3.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। हमीरपुर पुलिस द्वारा आरोपी अक्षित ठाकुर पुत्र प्रीतम सिंह ठाकुर गांव झलवाणी नरेली तहसील व जिला हमीरपुर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई तथा उसके कब्जा से 3.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। टीम जिला मुख्यालय से सटे पक्का भरो में गश्त पर थी। इस दौरान पैदल चल रहे एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास 3.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर जिला पुलिस हमीरपुर ने विभिन्न थाना के अंतर्गत 5 मामले पकड़े हैं। ताजा मामले में सदर थाना हमीरपुर के टीम ने पक्का भरो में एक युवक से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कांगू में चरस के साथ युवक गिरफ्तार

सुंदरनगर। पुलिस थाना सुंदरनगर (Sundernagar) के तहत आने वाली सलापड़ पुलिस चौकी की टीम ने कांगू क्षेत्र में एक युवक के कब्जे से 213.40 ग्राम चरस (Charas) बरामद करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सलापड़ पुलिस चौकी की टीम कांगू क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। उस दौरान पुलिस को सूचना मिली की हमीरपुर के भोरंज क्षेत्र का रहने वाला 22 वर्षीय शिवम कुमार अपने किराए के कमरे में रहता है जब पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 213.40 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चिट्टा तस्करी के सरगना को लेकर हमीरपुर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस

 

 

हमीरपुर। वर्ष 2019 में पकड़े गए चिट्टा सप्लाई के सबसे बड़े सरगना को चंडीगढ़ पुलिस ने हमीरपुर (Hamirpur) न्यायालय में पेश किया। मामला वर्ष 2019 में हमीरपुर जिला से जुड़ा होने के चलते नाइजीरियन को शुक्रवार के दिन हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया है। हमीरपुर पुलिस ने ही चिट्टा सप्लायर नाइजीरियन को दिल्ली में विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया था। हमीरपुर पुलिस द्वारा पूछताछ की प्रक्रिया पूरा करने के बाद इसे चंडीगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया गया था। बताया जा रहा है कि इस नाइजीरियन के तार हमीरपुर जिला सहित अन्य बाहरी राज्यों से भी जुड़े थे। इसी कड़ी में चंडीगढ़ पुलिस ने भी इसे अपनी कस्टडी में लिया था। उसी मामले में चंडीगढ़ पुलिस नशा तस्कर को लेकर हमीरपुर पहुंची। यहां इसे न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें:हिमाचल: कार में चरस की खेप लेकर जा रहे युवक गिरफ्तार, ऐसे हुआ पर्दाफाश

बता दें कि भोरंज पुलिस ने प्रदेश के युवकों को हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई करने वाले सरगना को दिल्ली के संतनगर से वर्ष 2019 में पकड़ा था। हमीरपुर के भोरंज में चिट्टे के साथ पकड़े गए दो युवकों की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने यह कार्यवाही की थी। तत्कालीन एसएचओ कुलवंत की अगुवाई में टीम ने नाइजीरियन सरगना को 90.5 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा था। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के न्यायालय में भी पेश किया था तथा वहां से इसे पुलिस रिमांड मिला था। बाद में नशा तस्करी के सरगना को हमीरपुर लाया गया था। बता दें कि हमीरपुर के दो युवकों से चिटटा बरामद होने के बाद पुलिस ने नशा तस्करी के सरगना तक पहुंचने में सफलता हासिल की थी।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

 

The post हिमाचल में चरस और चिट्टे का बढ़ने लगा कारोबार, आज चार युवक गिरफ्तार appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://bit.ly/3r9X1c7
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...