Skip to main content

हिमाचलः टांडा मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मी नारेबाजी के बाद हड़ताल पर बैठे

कांगड़ा। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा ( Dr. Rajendra Prasad Medical College Hospital Tanda)में तैनात सुरक्षा कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। आज सुबह सुबह आठ बजे से सुरक्षा कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर पहले जमकर नारेबाजी की और फिर हड़ताल पर बैठे गए हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के दो पदाधिकारियों के तबादले से सुरक्षाकर्मी ( Security personnel)नाराज हैं। सुरक्षा कर्मचारियों ने 24 जनवरी को गेट मीटिंग कर अस्‍पताल प्रशासन व एक्‍स सर्विसमैन कारपोरेशन को पदाधिकारियों के तबादले रद करने के लिए अल्‍टीमेटम दिया था। 27 जनवरी तक तबादले रद करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें- ब्रेकिंगः हिमाचल में लंगर लगाने की मिलेगी छूट, धाम पर से भी हटेगी शर्तें

सुरक्षा कर्मचारी यूनियन टांडा के प्रधान विवेक राणा, सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष पवनीश कुमार ने बताया कि प्रशासन को चेतावनी पहले ही दी थी कि उनके दो सुरक्षा सहयोगियों के स्थानांतरण को वापस नहीं लिया जाता है तो तब तक गेट के भीतर काम करने के लिए नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके अनुबंध के अनुसार उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा के लिए तैनाती दी गई है तथा उन्हें यहां से स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। सुरक्षा कर्मचारी यूनियन का आरोप है कि प्रबंधन वर्ग पिछले लम्बे समय से सुरक्षा कर्मियों का शोषण कर रहा है। यहां तक कि सुरक्षा कर्मियों को आज तक ना तो नियुक्ति पत्र दिया गया है और ना ही पहचान पत्र जारी किया गया है। छुट्टियों से संबंधित कानून के अंतर्गत जो छुट्टियां मिलनी चाहिए ,वो भी सुरक्षा कर्मियों को नहीं दी जा नहीं दी जा है। 26 जनवरी 15 अगस्त व 2 अक्तूबर को जो लोग डयूटी करते हैं उन्हें नियमानुसार मिलने वाला ओवर टाइम भी नहीं दिया जाता। कोरोना काल मे डयूटी देने का प्रति शिफ्ट 200 रु की सरकार द्वारा घोषित प्रोत्साहन राशि से भी सुरक्षा कर्मियों को वंचित रखा गया है। यूनियन ने प्रबंधन को चेताया कि यूनियन के पदाधिकारियों के गैर ज़रूरी तबादलो की उकसावे पूर्ण कार्रवाई से कोरोना काल में मेडीकल कालेज जैसे संस्थान के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने से बाज आये और यूनियन के पदाधिकारियों के तबादले तत्काल रद्द करें वरना सुरक्षा कर्मियों के किसी भी आंदोलन के लिए प्रबंधन ज़िम्मेवार होगा ।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

The post हिमाचलः टांडा मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मी नारेबाजी के बाद हड़ताल पर बैठे appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3KV2oUC
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...