Skip to main content

हिमाचल: हत्या कर खाई में फेंका था शव, सजा काट रहा कैदी अब हो गया गायब

ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में गगरेट में हत्या (Murder) के मामले में सजा काट रहा एक कैदी छुटी खत्म होने के बाद वापिस जेल नहीं लौटा है। अब पुलिस आरोपी को जगह-जगह तलाश कर रही है। पुलिस ने उक्त कैदी (Prisoner) की तलाश के लिए गुरुवार को गगरेट में विभिन्न स्थानों में दबिश दी, लेकिन अभी तक कैदी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बता दें कि नगर पंचायत गगरेट निवासी विशाल बंसल हत्या के आरोप में नाहन जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। आरोपी पिछले कुछ दिनों से पैरोल पर था और 21 जनवरी को छुटी समाप्त होने के बाद वह वापिस जेल नहीं पहुंचा और गायब हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने वीरवार को गगरेट स्थित उसके घर में दबिश दीए जहां से वह गायब है। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह लुधियाना में अपने बच्चों से मिलने गया था और वहां से जेल में वापिस जाने की बात कह गया था, उसके बाद उन्हें उसकी कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बेरहम पति ने कर दी पत्नी की हत्या, हथोड़े से सिर पर किये वार; आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अब उसे तलाश कर रही है। उक्त व्यक्ति ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 25 मार्च, 2016 को गगरेट के शिवबाड़ी में आइटीबीपी से सेवानिवृत्त कश्मीर सिंह निवासी मवां सिंधिया की हत्या कर दी थी और शव को हिमाचल-पंजाब सीमा पर गहरी खाई में फेंक दिया था। जिसमें उक्त आरोपी फरार रहा विदेश भाग गया था। पुलिस द्वारा उसे भगोड़ा घोषित करने व लुक आउट नॉट जारी करने के साथ ही इसे गिरफ्तार करने में एसआईटी को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। उसके बाद इस मामले में चालान कोर्ट में पेश हुआ और फरवरी 2020 में आरोपियों को उम्र कैद की सजा हुई।

आरोपी कुछ दिन पहले ही पैरोल पर घर आया था और 21 जनवरी को उसे वापिस जेल पहुंचना था, लेकिन जब वह वापिस नहीं पहुंचा, तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी और अभी तक वह गायब ही है पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए सर्च अभियान चला रही है। थाना प्रभारी गगरेट का कार्यभार देख रहे मनोज वालिया ने बताया कि नाहन जेल से उक्त कैदी के पैरोल से वापिस जेल नही लौटने की सूचना मिली है उसकी तलाश की जा रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

The post हिमाचल: हत्या कर खाई में फेंका था शव, सजा काट रहा कैदी अब हो गया गायब appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3IJldIf
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...