Skip to main content

हिमाचलः कुल्लू के नागचा गांव में हुआ भूस्खलन, खाली करवाएं 20 घर

कुल्लू। जिला में भारी बारिश से जिंदौड़ पंचायत के नागचा गांव के ऊपर जंगल से भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण नागचा के गांव के 20 घरों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने घरों को छोड़ कर दूसरी जगह शरण ली है। जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे के समय पहाड़ी से भूस्खलन हुआ, जिसमें पत्थर ,मिट्टी व पेड़ टूट कर गिरे। भूस्खलन के कारण मलबा गांव के आसपास पहुंचा गया है। पहाड़ी से अभी भी भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है। गनीमत यह रही कि इस भूस्खलन के कारण कोई जान-माल का नुक्सान नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ेः हिमाचल: भारी बारिश में दो मंजिला मकान जलकर राख, बेघर हुआ परिवार

जिंतौड़ पंचायत प्रधान हीरा लाल ठाकुर ने बताया कि नागचा गांव में फिर से भूस्खलन हुआ है, जिससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है । एहतियात के तौर पर गांव के 20 घरों को खाली करवाया गया है। उन्होंने प्रशासन से भूस्खलन को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिंदौड़ पंचायत के नागचा गांव में भूस्खलन हुआ है लेकिन किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं है। एसडीएम को मौका करने को कहा है और फिलहाल लोगों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट गया है। भारी बारिश से कई जगह पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, ऐसे में कई ग्रामीण सड़कें भी बंद हुई। उन्होंने लोगों से आग्रह किया की भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post हिमाचलः कुल्लू के नागचा गांव में हुआ भूस्खलन, खाली करवाएं 20 घर appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/IcgC2Ga
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT