Skip to main content

यूक्रेन में फंसे मंडी और नालागढ़ के 33 बच्चे, सीएम जयराम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

शिमला। रूस और यूक्रेन (Ukraine) के बीच छिड़े युद्ध के कारण मंडी (Mandi) जिला और नालागढ़ के 23 बच्चों के वहां पर फंसे होने की जानकारी मिली है। हवाई सेवाओं के पूरी तरह से बंद होने के कारण अब ये बच्चे वहां से वापिस आने के लिए तरस रहे हैं। मंडी जिला प्रशासन ने अभी तक 23 बच्चों के वहां पर फंसे होने की पुष्टि की है। डीसी मंडी (DC Mandi) अरिंदम चौधरी ने बताया कि कुछ समय पहले 35 बच्चों की जानकारी प्राप्त हुई थी, लेकिन आज युद्ध की जानकारी मिलने के बाद यह संख्या घटकर 23 रह गई है। कुछ बच्चे पहले ही वहां से वापिस अपने घर लौट आए हैं और कुछ वापिस आ रहे हैं।इस संदर्भ में राज्य और केंद्र सरकार को सारी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। सरकार इन बच्चों को वापिस लाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। प्रशासन की तरफ से जो भी संभव हो पाएगी वो मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, मदद को करें संपर्क

 

इसी तरह से सोलन जिला के नालागढ़ के यूक्रेन में 10 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है। यह सभी प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के छात्र-छात्राएं हैं। पीड़ित छात्र-छात्राओं (Students) के अभिभावकों ने एसडीएम नालागढ़ (Nalagarh) को अपने बच्चों की डिटेल भेजी है और साथ ही उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि यूक्रेन में फंसे छात्रों की लिस्ट जारी की गई है। इन सभी के परिजनों ने अपने बच्चों को वापस लाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें:यूक्रेन में फंसे बच्चों के अभिभावकों की पीड़ा – सरकार ने संकट में एयर टिकट के दाम भी बढ़ाए

 

 

इनके लौटने की उम्मीद में परिजन, लगा रहे मदद की गुहार

बल्ह उपमंडल के लुणापानी गांव निवासी राहुल पुत्र रमेश चंद, ढांगू निवासी रितिका पुत्री कृष्ण, धर्मपुर उपमंडल के धर्मपुर गांव निवासी नारायण सिंह पुत्र इंद्र सिंह, सिंहन पैहड़ निवासी अंकुश ठाकुर पुत्र कश्मीर सिंह व अभिलाष ठाकुर पुत्र बलदेव, सुंदरनगर उपमंडल के पुराना बाजार निवासी पुष्पांजलि पुत्री नरेश भट्ट, महादेव निवासी रोहित पिता कृष्ण चंद, पधर उपमंडल के कुन्नू गांव निवासी संजय कुमार पिता पन्ना लाल, करसोग उपमंडल के चुराग गांव निवासी शिवांश शर्मा पुत्र राकेश शर्मा शामिल हैं। अधिकतर का अपने बच्चों के साथ संपर्क हुआ है और सभी वहां पर डरे हुए हैं और घर वापसी की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों ने भी राज्य और केंद्र सरकार से इनके बच्चों को जल्द घर लाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें:सीएम जयराम बोले- हिमाचल के 7 छात्र हैं यूक्रेन में, सभी को जल्द लाएंगे वापस

जयराम सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

यूक्रेन में फंसे हिमाचल के लोगों के लिए जयराम सरकार (CM Jai Ram Thakur) ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर भी यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे हिमाचल के लोगों के परिजन “मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 नंबर” पर जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम लगातार केंद्र से इस पर बात कर रहे हैं। लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हांेने कहा कि हेल्पलाइन पर जानकारी देने से हमें यूक्रेन में फंसे हिमाचल के लोगों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। जिससे हमें केंद्र को इसकी जानकारी देने में आसानी होगी। वहीं इस मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है।

यह भी पढ़ें:सीएम जयराम बोले: कर्मचारियों की हड़ताल से खराब हो रहा वर्क कल्चर, की ये अपील

बता दंे कि रूस और यूक्रेन के बीच गहरा तनाव चल रहा है। ऐसे में भारत के भी सैंकड़ों लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इस सब के बीच हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने लोगों से चिंता ना करने और यूक्रेन में फंसे अपनों की जानकारी देने को कहा है। हालांकि आज सुबह ही सीएम जयराम ने हिमाचल के 7 बच्चों के वहां फंसे होने की बात कही थी। सीएम जयराम ने ट्वीट के माध्यम से यूक्रेन में फंसे बच्चों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह की चिंता ना करें और संबंधित एडवाइजरी का पालन करें। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि आपके बच्चे हिमाचल के बच्चे हैंए इनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैए इसलिए चिंता ना करेंए जल्द ही उचित समाधान निकाला जाएगा और सभी को सुरक्षित वतन वापस लाया जाएगा।

 

 

केंद्र से चल रही है बात

सीएम ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में लगातार केंद्र सरकार और खासरकर विदेश मंत्रालय से वे संपर्क में है। केंद्र सरकार इस दिशा में प्रभावी रूपरेखा तैयार कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही बच्चों को सुरक्षित भारत लेकर आया जाएगा। वहीं इससे पहले जानकारी मिली थी कि कुल्लू जिला की 20 वर्षीय चैरी मांडया यूक्रेन में फंस गई है, चैरी मांडया के पिता नीरज शैणी और माता अनुबाला ने डीसी कुल्लू के माध्यम से प्रदेश सरकार से चैरी को भारत वापिस लाने की मांग की है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

The post यूक्रेन में फंसे मंडी और नालागढ़ के 33 बच्चे, सीएम जयराम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/MCbZ3KS
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...