Skip to main content

हिमाचल पुलिस बैंड की दमदार परफार्मेंस पर थिरके जज बोले- वन्स मोर , ग्रैंड प्रीमियर में मचा धमाल

हिमाचल पुलिस बैंड “हारमनी ऑफ द पाइन्स’ इन दिनों कलर-TV के “हुनरबाज टेलेंट शो’ में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहा है। रविवार की रात हिमाचल पुलिस बैंड ने एक बार फिर शानदार प्रस्तुति से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। ग्रैंड प्रीमियर राउंड में पुलिस बैंड ने “आरडी बर्मन राउंड’ में तीन गीतों का मेश-अप किया। अपनी दमदार प्रतुति से पुलिस बैंड ने तीनों जज परिणीति चोपड़ा, करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ स्पेशल गेस्ट फराह खान तथा दर्शकों मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के बाद सभी “वन्स मोर, वन्स मोर’ कहने लगे। करण जौहर ने तो यहां तक कह डाला कि “हारमनी ऑफ द पाइन्स’ 100 फीसदी फाइनलिस्ट होंगे।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद के सिटी सिविल कोर्ट ने कंगना के ‘लॉक अप’ को दी अनुमति , आज टेलीकास्ट होगा शो

इसके बाद अब अगले राउंड में एलीमिनेशन होना है। पुलिस बैंड का नेतृत्व कर रहे विजय कुमार ने ग्रैंड-प्रीमियर में बताया कि देश के सभी राज्यों के DGP ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हिमाचल पुलिस की परफॉर्मेंस को शेयर किया है। हिमाचल पुलिस आरकेस्ट्रा बैंड में दो महिला महिलाओं समेत कुल 15 जवान है। टीम की अगुवाई सिरमौर जिला के राजगढ़ के करगाणु निवासी विजय कुमार कर रहे हैं। इसमें मशहूर गायिका कृतिका तनवर और कार्तिक जैसे नाम शामिल है।

अब हर कोई प्रदेश पुलिस जवानों की इस प्रस्तुति को देखने के लिए उत्सुक है। पुलिस बैंड हिमाचल के मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि पर्व पर अपनी प्रस्तुति देगा। सीएम जयराम ठाकुर ने पुलिस बैंड को शिवरात्रि पर प्रस्तुति देने का न्योता दिया है। इसके लिए कल पुलिस बैंड का दल मुंबई से मंडी के लिए आएगा और शिवरात्रि में प्रस्तुति के बाद मुंबई लौटेंगा, क्योंकि अगले ऐपिसोड की मुंबई में रिकार्डिंग होनी है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

The post हिमाचल पुलिस बैंड की दमदार परफार्मेंस पर थिरके जज बोले- वन्स मोर , ग्रैंड प्रीमियर में मचा धमाल appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/gU1MqEV
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT