Skip to main content

IND vs SL T20: भारत ने टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप, तीसरे मैच में छह विकेट से हराया श्रीलंका

धर्मशाला।  भारत ने श्रीलंका को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। टीम इंडिया के सामने 147 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने एकतरफा अंदाज में 19 गेंद पहले 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 3 मैचों में तीन फिफ्टी लगाने वाले श्रेयस अय्यर (69) टॉप स्कोरर रहे। भारत की इस फॉर्मेट में ये लगातार 12वीं जीत है।

टारगेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में दुष्मंता चमीरा ने रोहित शर्मा (5) को आउट किया। आउट होने से पहले रोहित को एक जीवनदान मिला था। दूसरे विकेट के लिए संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालते हुए 28 गेंदों पर 45 रन जोड़े। नजरें जमा चुके सैमसन (18) रन बनाकर करुणारत्ने को अपना विकेट दे बैठे।

यह भी पढ़ें:  लखनऊ से धर्मशाला पहुंचने तक खिलाड़ियों की मौज-मस्ती का वीडियो वायरल, आप भी यहां देखें

तीसरे विकेट के लिए अय्यर ने दीपक हुड्डा के सााथ मिलकर 38 रन जोड़े। लय में नजर आ रहे हुड्डा 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर लाहिरु कुमारा की गेंद पर बोल्ड हुए। अगले ही ओवर में श्रेयस ने छक्का लगाकर सीरीज में लगातार तीसरी फिफ्टी पूरी की। वेंकटेश अय्यर (5) रन बनाकर कुमारा की गेंद पर आउट हुए।

इससे पहले आखिरी टी20 मैच में दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया । श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए। कप्तान दासुन शनाका य74द्ध टॉप स्कोरर रहे।

पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने दनुष्का गुणथिलक (0) को बोल्ड कर दिया। अगले ही ओवर में आवेश खान ने पिछले मैच में फिफ्टी लगाने वाले पाथुम निसंका (1) को आउट किया। आवेश ने अपने अगले ही ओवर में चरिथ असलंका (4) का विकेट लेकर मेहमान टीम की कमर तोड़कर रख दी। असलंका का कैच विकेटकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson) ने पकड़ा।

प्लेइंग इलेवन में वापसी करने वाले रवि बिश्नोई ने जेनिथ लियानागे (9) को अपनी गूगली पर क्लीन बोल्ड किया। 5वें विकेट के लिए दासुन शनाका और दिनेश चंडीमल ने 21 गेंदों पर 31 रन जोड़कर टीम को पटरी पर लाने का काम किया, लेकिन तभी हर्षल पटेल ने चंडीमल (25) को आउट कर श्रीलंका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया।

यह भी पढ़ें: IND vs SL T20: धर्मशाला में भारत ने कब्जाई टी20 सीरीज, श्रीलंका को सात विकेट से हराया

ईशान किशन और दिनेश चांदीमल को मिली छुट्टी

धर्मशाला (Dharamshala) में मैच के दौरान सिर पर चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती ईशान किशन को छुट्टी दे दी गई है। किशन के अलावा श्रीलंका के खिलाड़ी दिनेश चांदीमल भी अंगूठे में चोट के कारण अस्पताल पहुंचे थे। इन्हें भी रात को छुट्टी मिल गई। दोनों को कांगड़ा स्थित फोर्टिज अस्पताल (Fortis Hospital) में उपचार के लिए पहुंचाया गया। खिलाड़ियों का बीसीसीआई की मेडिकल टीम और अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज किया। 26 फरवरी को खेले गए टी20 मैच में बल्लेबाजी के दौरान ईशान किशन को सिर पर चोट लगी थी।

इसके बाद वह कुछ असहज महसूस कर रहे थे और दो ओवर बाद ही आउट हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए कांगड़ा स्थित फोर्टिज अस्पताल पहुंचाया गया था। अस्पताल में उनका सीटी स्कैन कर पहले आइसीयू (ICU) में भर्ती किया गया और बाद में स्पेशल वार्ड में शिफ्ट किया गया था। हालत में सुधार को देखते हुए उन्हें रात को ही छुट्टी दे दी गई थी। श्रीलंका के दिनेश चांदीमल को क्षेत्ररक्षण करते हुए अंगूठे में चोट लगी थी। उन्हें भी रात को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

यह भी पढ़ें: धर्मशाला में सीआईडी ने टिकट ब्लैक करते चार लोग धरे, तीन दिल्ली और एक हरियाणा का

पिच क्यूरेटर की समझदारी आई काम

धर्मशाला में भारत.श्रीलंका टी20 मैच के दौरान जहां इंद्रुनाग देवता के प्रति श्रद्धा का फल देखने को मिला है। वहीं, मैच करवाने में एचपीसीए और पिच क्यूरेटर की समझदारी भी कारगर सिद्ध हुई। खराब मौसम को देखकर एचपीसीए ने तीन दिन पहले ही तिरपाल के माध्यम से पूरे मैदान को कवर कर दिया था। इससे तिरपालों पर खड़े पानी को सुपर सोपरों के माध्यम से सुखाने में ग्राउंड स्टाफ को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।

एचपीसीए के चीफ पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने बताया कि 22 से 26 फरवरी तक मौसम विभाग (Weather Department) के लगातार बारिश के दर्शाए जा रहे अनुमान को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने एचपीसीए मैदान को सूखा रखने के लिए रणनीति बनाई। इस दौरान छह नए तिरपाल और तीन नए सुपर सोपरों की मांग एचपीसीए प्रबंधन से की, ताकि बारिश होने के बाद मौसम साफ होने के बाद मैच को करवाया जा सके। 26 फरवरी को मौसम साफ होते ही सुपर सोपरों से मैदान को सुखाया गया। बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए मैदान को गीला होने से बचाने के लिए रणनीति पहले ही बना ली थी। मैदान को तीन दिन पहले ही तिरपालों से कवर कर दिया था। मैच की सफलता का श्रेय देवता इंद्रुनाग के साथ ग्राउंड स्टाफ को भी जाता है।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

The post IND vs SL T20: भारत ने टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप, तीसरे मैच में छह विकेट से हराया श्रीलंका appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/iQ2HrtO
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...