Skip to main content

हिमाचल: चंबा-जोत मार्ग पर खाई में गिरी कार , एक की मौत दूसरा अस्पताल में

चंबा। हिमाचल में हादसों का दौर जारी है, खास तौर पर चंबा जिले में एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं और लोग अपनी जान गवां रहे हैं। पुलिस थाना चंबा के तहत चंबा-जोत मार्ग पर खजियार मोड़ (तलाई) के समीप एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे का पता चलते हा स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: घास उतारते पेड़ से गिरने से युवक की मौत, शटरिंग उतारते ऊपर से गिरा मजदूर

जानकारी के अनुसार चंबा-जोत मार्ग पर कार (एचपी-48बी-0282) में सवार हो कर काजू राम पुत्र छांगा राम निवासी गांव घ्राण बेही डाकघर बसोदन व मदन लाल पुत्र रफलू राम निवासी गांव घ्राण बेही डाकघर बसोदन जा रहे थे। इस दौरान जब कार खजियार मोड़ के समीप पहुंची तो गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों को जब हादसे का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया साथ ही अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ ही समय के बाद पुलिस की टीम भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई तथा बचाव कार्य तेज किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को सड़क तक पहुंचाया। जहां से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कालेज चंबा ले जाया गया। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक अन्य सवार घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post हिमाचल: चंबा-जोत मार्ग पर खाई में गिरी कार , एक की मौत दूसरा अस्पताल में appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/mDMjeLU
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT