Skip to main content

हिमाचलः स्कूल का दर्जा मिडल से प्राइमरी करने पर भड़के लोग, प्रशासन को दी धमकी

बिलासपुर। एनटीपीसी ( NTPC) के सहयोग से कार्यरत डीएवी पब्लिक स्कूल जमथल ( DAV Public School Jamthal) का दर्जा मिडल से प्राइमरी किए जाने को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने पिछले दिनों इस मसले पर आमरण अनशन भी किया था और एनटीपीसी प्रबंधन व जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद अनशन खत्म किया था लेकिन आश्वासन की अवधि बीतने के बाद भी स्कूल को मिडल ना किए जाने से खफा जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन ( District Administration)को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है और यदि इस अवधि में उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो बड़े स्तर पर आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें:विक्रमादित्य समेत 9 कांग्रेसियों पर FIR,तिरंगा यात्रा के दौरान किया धारा 144 का उल्लंघन


जमथल ग्राम पंचायत के उपप्रधान शशिपाल, बीडीसी सदस्य अशोक कुमार और महिला मंडल प्रधान सरोज कुमारी व सुरेश कुमार आदि ने कहा कि 29 जून 2021 को जमथल डीएवी स्कूल को मिडल का दर्जा दिया गया था, जिसके बारे में एनटीपीसी द्वारा छठी कक्षा को सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर शुरू करने की सहमति प्रदान की गई थी। इस स्कूल में 130 के लगभग विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उनका कहना है कि जो आंकड़े जुटाए गए हैं उसके तहत यह स्कूल 2026 तक अपग्रेड है। उन्होंने बताया कि जब आमरण अनशन शुरू किया तो बीच में एनटीपीसी प्रबंधन व उपायुक्त बिलासपुर के साथ एक वार्ता की गई, जिसमें आगामी कार्रवाई को लेकर पंद्रह दिन का टाइम बाउंड किया और बाद में आश्वासन देकर आमरण अनशन खत्म कर दिया लेकिन पंद्रह दिन बीत चुके हैं लेकिन उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। इसलिए अब बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल जिला प्रशासन को दो दिन का समय दिया है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए और यदि समाधान नहीं किया जाता है तो वे एक बड़ा जनांदोलन खड़ा करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व सरकार की होगी। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि स्कूल का दर्जा मिडल रखने के संदर्भ में उनके आग्रह पर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से भी बाकायदा एक पत्र एनटीपीसी प्रबंधन को भेजा गया है। इसमें स्कूल का दर्जा मिडल ही किए जाने का आग्रह किया गया है ताकि स्थानीय प्रभावित एवं विस्थापितों के बच्चों को परेशानी का सामना ना करना पड़े लेकिन एनटीपीसी प्रबंधन मानने को तैयार ही नहीं है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post हिमाचलः स्कूल का दर्जा मिडल से प्राइमरी करने पर भड़के लोग, प्रशासन को दी धमकी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/B1MGESu
via IFTTT

Comments

Hot Topics

दिल थाम कर बैठिएः सड़क पर टहलने निकले तेंदुए ने की लोगों के साथ मस्ती

कुल्लू। मकर संक्रांति के दिन कुल्लू जिला में जहां पर चरस की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई वहीं पर एक और हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जिला के बंजार में तीर्थन घाटी के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ( Great Himalayan National Park) में सड़क पर तेंदुआ निकल आया। जैसे ही तेंदुआ ( Leopard) सड़क पर आया आती जाती गाड़ियां उस देखकर रुक गई। लोगों ने तेंदुए के वीडियो बनाने शुरु किए। इसी बीच तेंदुआ भी लोगों के साथ मस्ती करने लगा। यह भी पढ़ें:  First Hand: लोहड़ी की रात Himachal में हुआ कुछ ऐसा, Police ने किया पूरा गांव सील तीर्थन घाटी की सरची नगलाड़ी सड़क पर टहल रहे तेंदुए को देखकर लग रहा था मानो वह लोगों से हिलमिल गया हो। इस दौरान थोड़ी देर तके लिए जाम भी लगा लेकिन इसके बाद तेंदुआ भी वापस ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की ओर चला गया। जाहिर है ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र में एशियाई काले भालू, हिमालयी कस्तूरी मृग, नीली भेड़, हिमालयी ताहर, हिम तेंदुआ,पश्चिमी ट्रैगोपान आदि अनेक जीव प्रजातियां पाई जाती हैं।   हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Gr...

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...