Skip to main content

कांग्रेस ने घर-घर शराब बेच कर भी प्रदेश का करवाया घाटा, मुकेश अग्निहोत्री सबसे बड़ा माफिया

हमीरपुर। बीजेपी (BJP) के दो बड़े नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष को घेरते हुए जमकर आरोप लगाए हैं। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर (Panchayati Raj Minister Virender Kanwar) ने मुकेश अग्निहोत्री को कमजोर याददाश्त वाला बताया है तो वहीं सतपाल सत्ती (Satpal Satti) ने उन्हें ही सबसे बड़ा माफिया करार दिया हैं। हमीरपुर भरनांग गांव में पंचायत भवन का शिलान्यास करने पहुंचे मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) की यादशत कमजोर होती जा रही है। उन्हें यह भी याद नहीं, हिमाचल में घर-घर शराब बेचने के लिए कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान होम डिलीवरी (Home Delivery) तक शुरू कर दी थी। इसके शराब कॉरपोरेशन के माध्यम से बेचने की कवायद शुरू की गई थी तथा प्रदेश के इतिहास (History) में पहली बार आबकारी नीति से प्रदेश को घाटा हुआ था। मुकेश अग्निहोत्री को घेरते हुए कहा कि यह किसको लाभ पहंुचाने के लिए किया गया] यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा बनाई गई आबकारी नीति के कारण प्रदेश को 17 प्रतिशत से अधिक लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री बोले, खनन माफिया सीएम का दोस्त, शराब माफिया को दिया संरक्षण

आबकारी नीति से शराब की तस्करी पर लगेगी लगाम

पंचायती राज, कृषि एवं पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि वर्तमान बीजेपी सरकार की आबकारी नीति के कारण प्रदेश खजाने को लाभ पहुंचेगा तथा इससे अवैध शराब की तस्करी (Smuggling Of Illicit Liquor) पर लगाम लगानें में काफी मदद मिलेगी। विपक्ष आबकारी नीति का विरोध केवल विरोध के लिए कर रहा है तथा उनके समय में जो कॉरपोरेशन (Corporation) के माध्यम से ठेके खोलने की नाकाम कोशिश हुई थी, वो भी जांच का विषय है। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) भी उपस्थित थे। आप के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि झाडू पहाड़ नहीं चढ़ पाएगा। प्रदेश में हर बार तीसरा विकल्प लाने की कोशिश होती है, लेकिन सफलता नहीं मिलती। आप (AAP) को पंजाब में ही सफलता मिली क्यों वहां अकाली और कांग्रेस सरकार से लोग दुखी थे। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में इस बार पुनः सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें:मुकेश अग्निहोत्री बोले, हिमाचल की जनता को लूटते-लूटते थक गए, अब आराम करें जयराम

दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरबां में झांकें

ऊना। सदर विधानसभा क्षेत्र में वित्त आयोग के अध्यक्ष (Chairman Of Finance Commission) सतपाल सिंह सत्ती द्वारा छेड़े गए एक दिन एक गांव अभियान के तहत मंगलवार को जनकौर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सतपाल सिंह सत्ती ने जहां लोगों की समस्याएं सुनी, वहीं गांव में मुख्य मार्ग से मोक्ष धाम तक बनने वाले संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। यह संपर्क मार्ग करीब 60 लाख रुपए से बनेगा। सतपाल सिंह सत्ती ने इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और विकास कार्यों (Development Works) का जायजा भी लिया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा सरकार पर माफिया (Mafia) को संरक्षण देने के आरोपों का जवाब देते हुए वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मुकेश अग्निहोत्री को ही सबसे बड़ा माफिया करार दिया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने ही अपने सत्ताकाल में माफिया को संरक्षण दिया है। सत्ती ने नेता प्रतिपक्ष को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांकने की नसीहत दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

The post कांग्रेस ने घर-घर शराब बेच कर भी प्रदेश का करवाया घाटा, मुकेश अग्निहोत्री सबसे बड़ा माफिया appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/qJn9aQW
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...