Skip to main content

हिमाचलः पुलिस ने नशे के सामान के साथ मंडी व सोलन में पांच युवक पकड़े

सुंदरनगर/ सोलन। हिमाचल प्रदेश में लगातार नशे का सामान पकड़ा जा रहा है। चिंता की बात यह है कि नशे के सामान के साथ पकड़े जाने वाले अधिकांश युवक ही है। प्रदेश के दो दिला मंडी व सोलन में पुलिस ने चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पांच युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) की टीम ने चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 पर सलापड़ में हरिद्वार से मंडी जा रही परिवहन निगम की बस से दो युवकों को 25.5 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) की टीम सोमवार शाम मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में नेशनल हाईवे 21 पर सलापड़ में नाके पर मौजूद थी और हर आने-जाने वाले वाहनों की रूटीन चैकिंग की जा रही थी। उसी दौरान हरिद्वार से मंडी जा रही परिवहन निगम की बस (HP-65 – 4165) की चेकिंग की तो बस में सवार दो युवकों से 25.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21, 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की पहचान 27 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र सुशील कुमार झंडुत्ता जिला बिलासपुर और 31 वर्षीय वीरू चौधरी पुत्र मनवीर सिंह निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) की टीम ने सलापड़ क्षेत्र में नाके के दौरान बस में सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्यवाही के लिए आज दोनों आरोपियों को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कमरे में करते थे नशे का सेवन पुलिस ने दी दबिश

जिला सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कमरे में रहने वाले तीन युवकों से 03.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है । तीनो युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। बीती रात को एसआईयू की टीम रात्रि गश्त पर थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की ओच्छघाट के गांव जाबली में एक मकान के कमरे में रहने वाले युवक नशे का सेवन व कारोबार करते है। सूचना मिलते ही एसआईयू की टीम ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए रिहायशी कमरे में दबिश दी। जहां तीन युवक मौजूद थे। टीम ने जब कमरे की तलाशी ली तो वहां से 03.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के हिसार केंट निवासी 19 वर्षीय प्रियांशु जोशी, हरियाणा के दादरी निवासी 21 वर्षीय हरविंदर सागवान और हरियाणा के हिसार केंट के निवासी 21 वर्षीय अमन पुनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाही की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी रमेश शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आज आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

 

The post हिमाचलः पुलिस ने नशे के सामान के साथ मंडी व सोलन में पांच युवक पकड़े appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/xcG8KSz
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...