
नई दिल्ली/ शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस हाईकमान ने डॉ. राजेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें कोषाध्यक्ष बनाया है। डॉ राजेश शर्मा प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे कि उन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कोषाध्यक्ष बनाया है। डॉ राजेश शर्मा श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा के सीएमडी हैं।
यह भी पढ़ें- Big Breaking: प्रतिभा सिंह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष,सुक्खू को कैंपेन की कमान-चार वर्किंग प्रेजिडेंट भी बनाए
डॉ राजेश शर्मा को पार्टी ने कोषाध्यक्ष पद की ये अहम जिम्मेदारी उनके पूर्व में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए दी है। उन्होंने ने पार्टी में काम करते हुए हमेशा ही उम्दा प्रदर्शन किया है। अब बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर डॉ राजेश ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी,पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणूगोपाल पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला का आभार जताया है। वहीं,उन्होंने पार्टी के हिमाचल अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री,सुखविंदर सिंह सुक्खू, सह प्रभारी संजय दत्त, तजेंद्र बिट्टू व गुरकीरत कोटली को विश्वास दिलाया है कि कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
The post डॉ. राजेश शर्मा को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कोषाध्यक्ष appeared first on Himachal Abhi Abhi.
from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/ZDaf4v5
via IFTTT
Comments
Post a Comment