Skip to main content

Big Breaking:हिमाचल में बड़ा हादसा, तीन की मौत-एक जख्मी

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। शिमला जिला के तहत रामपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को सिविल अस्पताल रामपुर में भर्ती किया गया है। यह सड़क हादसा आधी रात को रामपुर के तकलेच से अढ़ाई किलोमीटर दूर देयोठी के पास हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में दो की मौत, भूस्खलन की चपेट में आई महिला, ट्रेन से टकराया व्यक्ति

रामपुर पुलिस के मुताबिक मझाली से एक पिकअप मटर लोड कर ढली सब्जी मंडी की तरफ जा रही थी। देयोठी के पास ढांक पर सामने से आ रहे एक वाहन को पास देते समय पिकअप ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी और दोनों वाहन ढांक से लुढ़ककर खाई में जा गिरे। इस हादसे में पिकअप चालक समेत तीन लोग मारे गए, जबकि दूसरे वाहन का चालक घायल हुआ। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें पिकअप चालक हरीश (31), अंकुश (26) और बलबीर (37) की मौत हुई है। ये तकलेच के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। हादसे का शिकार हुए दूसरे वाहन का चालक राकेश जख्मी है। उन्होंने कहा कि टक्कर लगाने वाली पिकअप मटर से लदी हुई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस व स्थानीय लोग हादसे के तुरंत बाद मदद के लिए वहां पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों व घायल को खाई से बाहर निकाला और उन्हें मुख्य सड़क तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को शव सौंप दिए हैं। हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

The post Big Breaking:हिमाचल में बड़ा हादसा, तीन की मौत-एक जख्मी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/TLuRM2n
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...