Skip to main content

करसोग में देव खेल के दौरान गुर व कारदारों ने कर दी व्यक्ति की पिटाई, देखें वीडियो

नितिश सैनी/ करसोग । देवभूमि हिमाचल प्रदेश के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है और लोगों की देवी-देवताओं के प्रति अगाध श्रद्धा भी है। लेकिन देव आस्था को दरकिनार कर मंडी जिला के करसोग क्षेत्र के बलिंडीं का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर देव खेल के दौरान गुर और अन्य कारदारों द्वारा एक व्यक्ति की निर्मम पिटाई कर दी। इस सारे वाक्ये का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें:हिमाचलः वृद्धा की संदिग्ध हालत में मौत, पड़ोसियों को सूचना देकर गायब हो गया बेटा

इस  वीडियो में करसोग क्षेत्र के एक स्थानीय देवता के कारज में देव खेल के दौरान गांववासियों के सामने एक व्यक्ति की पिटाई की गई। वहीं इस पूरी घटना को वहां पर  मौके पर मौजूद किसी भक्त ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। इस घटना का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस प्रकार की घटना किसी भी देवता के इतिहास में पहली बार घटित हुई है। उधर देवता समाज ने इस वायरल वीडियो में व्यक्ति की पिटाई की निंदा की है। भक्तों द्वारा इस प्रकार से कानून को हाथ में लेकर देवता के गुर और कारदारों द्वारा व्यक्ति की पिटाई करने पर अपनी तल्ख प्रतिक्रियाएं दी जा रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

The post करसोग में देव खेल के दौरान गुर व कारदारों ने कर दी व्यक्ति की पिटाई, देखें वीडियो appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/yqB7Pbh
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT