Skip to main content

शिमला में डेढ़ घंटा रूकेंगे पीएम मोदी, हिमाचल बीजेपी समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटी

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में केंद्र की बीजेपी सरकार (BJP Govt) का सबसे बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। 31 मई को (PM Narendra Modi) शिमला के रिज से देश को संबोधित करेंगे। रिज पर पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भव्य मंच तैयार किया गया है। केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिमाचल की बीजेपी सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नरेंद्र मोदी सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इस समारोह के माध्यम से पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) का बिगुल फूंकेंगे। शिमला के रिज पर होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में गरीब कल्याण सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी रिज से किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करने की होगी घोषणा करेंगे। किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त 21000 करोड़ की होगी। इस दिन पीएम मोदी 763 ज़िला के 17 लाख लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें:पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात 100 पुलिस कर्मियों के हुए कोरोना टेस्ट

सीएम जयराम सहित गणमान्यों के भी होंगे कोरोना टेस्ट

पीएम मोदी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) सहित सभी गणमान्य के कोरोना टेस्ट (Corona Test) किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठने वालों और दर्शक दीर्घा में सबसे आगे बैठने वालों के भी कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। यही नहीं 31 मई को सुबह पीएम मोदी के आने से पहले एक बार फिर सभी के एंटी रेपिड टेस्ट किए जाएंगे।

शिमला में डेढ़ घंटा रूकेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी शिमला के रिज पर करीब डेढ़ घंटा रूकेंगे। नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 11 बजे समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। समारोह में वह 30 मिनट तक केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद मोदी समारोह में आये लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की इस रैली के लिए 50 हज़ार लोगों को जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस रैली के माध्यम से सत्तारूढ़ बीजेपी विस चुनाव को लेकर अपनी जमीन तैयार कर सियासी ताकत दिखाएगी। वहीं मोदी रैली को लेकर शिमला (Shimla) में सियासी पारा भी पूरी तरह गर्मा गया है। पूरा शहर बैनरों-पोस्टरों से सज गया है। मॉल रोड और रिज सहित शहर की सड़कें चकाचक कर दी गई हैं। सीएम जयराम ठाकुर खुद मोदी रैली के निमंत्रण बांट रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया व पोस्टर बैनर के माध्यम से भी आम जनता को जनसभा में आने का आह्वान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:लाभार्थियों से 30 मिनट तक संवाद करेंगे पीएम मोदी, दो तरफा होगा संचार

 

5,000 जवानों की निगरानी में रिज और माल रोड

मोदी रैली को ध्यान में रखते हुए रिज और माल रोड पुलिस छाबनी में बदल गया है। मोदी के कार्यक्रम होने तक 5,000 जवान 24 घंटे रिज और माल रोड पर नजरें गढ़ाए रखेंगे। जिसके लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की बटालियनों ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है। रिज, माल रोड, लक्कड़ बाजार और टका बेंच पर पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर शिमला शहर को चार सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर का इंचार्ज एसपीए एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी को बनाया गया है।

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

 

The post शिमला में डेढ़ घंटा रूकेंगे पीएम मोदी, हिमाचल बीजेपी समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/CGSgmZe
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...