Skip to main content

हिमाचलः पंचकूला से पूह घूमने जा रहे कांगड़ा निवासी की कार हादसे में मौत, दो घायल

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। हादसा रविवार रात को हुआ है। गाड़ी में तीन लोग सवार थे और घूमने पुह जा रहे थे। हादसे में घायल हुए लोगों को का उपचार निकटवर्ती असप्ताल में चला हुआ है जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचलः अल सुबह नहाने बाथरूम गई थी महिला, करंट लगने से गई जान

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 पर एक गाड़ी (HR-30R-4260) पंचकूला से पूह की ओर जा रही थी। अचानक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से सतलुज नदी में जा गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हुए है। मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय राजकुमार गांव जंगल डाकघर आलमपुर तहसील जयसिंहपुर,कांगड़ा के रूप मे हुई।

घायलों को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया है। डीसी किन्नौर के अनुसार पंचकूला से पूह की ओर घूमने जा रहे तीन लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से सतलुज नदी के समीप खाई में जा गिरा। जिसमें एक की मौत व दो अन्य घायल हुए है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारजनों को सौपा जाएगा।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

The post हिमाचलः पंचकूला से पूह घूमने जा रहे कांगड़ा निवासी की कार हादसे में मौत, दो घायल appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/WJ7P3pV
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT