Skip to main content

CM जयराम ठाकुर का पलटवार: अलग परिवेश से आती हैं प्रतिभा सिंह

शिमला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की प्रदेश सीएम जयराम ठाकुर के पीएम मोदी की रैली (PM Modi Rally) में आने के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण देने की टिप्पणी पर सीएम जयराम ठाकुर (CM JairamThakur) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ता पहले हैं और सीएम बाद में।

ये भी पढ़ें-पलटवार: प्रतिभा सिंह में रानी की तरह काम करने की प्रवृत्ति

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी का काम करने में उन्हें खुशी होती है। एक सीएम के साधारण जनता से मिलने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) पर राजपरिवार से होने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि प्रतिभा सिंह एक अलग परिवेश से आती हैं। उन्होंने कहा कि वे साधारण परिवेश से आते हैं और लोकतंत्र में साधारण जनता ही सर्वोच्च होती है। सीएम जयराम ने कहा कि प्रदेश की सामान्य जनता से उनका रिशता हमेशा ऐसा ही रहेगा और जहां तक सवाल डिग्निटी का है तो आम जनता से मिलने में ही शोभा होती है।

ये भी पढ़ें- प्रतिभा ने पहले सीएम जयराम को घर बिठाया-फिर कहा कुर्सी की गरिमा गिरा रहे-Video

बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर ने बीते दिनों घर-घर जाकर लोगों को पीएम मोदी की रैली में आने का निमंत्रण दिया था। उन्होंने हॉली लॉज में प्रतिभा सिंह को भी निमंत्रण दिया था, जिसे प्रतिभा सिंह ने स्वीकार भी किया था, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी पर सीएम पद की गरिमा को गिराने के आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि सीएम को ऐसे घर-घर जाकर निमंत्रण देना शोभा नहीं देता है। इससे सीएम पद की गरिमा कम होती है।


हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

The post CM जयराम ठाकुर का पलटवार: अलग परिवेश से आती हैं प्रतिभा सिंह appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/SAIpQVc
via IFTTT

Comments