Skip to main content

हिमाचल: PWD में मल्टी टास्क वर्कर बनने के इच्छुक करें सीमेंट की बोरी उठाने की प्रेक्टिस

शिमला। हिमाचल सरकार जल्द ही लोक निर्माण विभाग (PWD) में पांच हजार मल्टी टास्क वर्कर (Multi Task Worker) की भर्ती करेगी। इसके लिए प्रदेश की युवा पीढ़ी को अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए। क्योंकि लोक निर्माण विभाग ने इस बार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के नियमों में बदलाव कर दिया है। मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के लिए इस बार युवाओं को सीमेंट की बोरी (Cement Bag) उठानी पड़ सकती है। सिर्फ उठानी ही नहीं बल्कि उसे उठाकर कुछ मीटर की दूरी भी तय समय में पूरी करनी होगी। जिसके आधार पर ही युवा मल्टी टास्क वर्कर बन सकेंगे।

यह भी पढ़ें:हिमाचल में 196 को मिलेगा रोजगार, पहली जून को होंगे कैंपस साक्षात्कार; जाने डिटेल

बता दें कि हिमाचल में जल्द ही पीब्ल्यूडी में पांच हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती के लिए विभाग शारीरिक परीक्षा भी लेगा। इसके लिए विभाग युवाओं से सीमेंट की बोरी उठवाएगा और उसे कुछ दूरी तक तय समय में पहुंचना होगा। पुरुष उम्मीदवार को 60 से 90 सेकंड में 50 मीटर तक बगैर रुके सीमेंट की बोरी उठाकर चलना होगा। रुकने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। बल्कि ओवरआल मेरिट पर उसका असर पड़ेगा। यदि उम्मीदवार 60 सेकंड में बोरी उठाकर दूरी तय करने में सफल रहा तो उसे पूरे नंबर मिलेंगे। 60 सेकंड से 90 सेकेंड के दौरान कुल निर्धारित नंबर में से प्रति सेकंड 0.06 की विधि से नंबर काटे जाएंगे। इसमें 90 सेकंड से बाद उम्मीदवार को कोई अंक नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:नौकरी का इंतजार खत्म- सौ पद भरे जाएंगे, झट से करें क्लिक

इसी तरह महिला उम्मीदवार को भी सीमेंट का कट्टा उठाने के लिए 90 से 120 सेकंड का समय दिया जाएगा। यदि महिला उम्मीदवार 90 सेकंड तक 50 मीटर दूरी सीमेंट का कट्टा उठाकर तय करेगी तो उसे पूरे अंक दिए जाएंगे। 90 सेकंड से 120 सेकंड के दौरान दूरी तय करने पर प्रति सेकंड 0.06 की दर से नंबर कटेंगे। 120 सेकंड के बाद महिला उम्मीदवार को कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। यानी फिजिकल टेस्ट 2 नंबर का होगा। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता के 5, बीपीएल के 2 व एससी-एसटी श्रेणी का 1 नंबर होगा। कुल 10 अंक निर्धारित किये गए है। बताया जा रहा है कि विभाग ने उम्मीदवारों की फिटनेस के मद्देनजर इस शर्त को लगाया गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

 

The post हिमाचल: PWD में मल्टी टास्क वर्कर बनने के इच्छुक करें सीमेंट की बोरी उठाने की प्रेक्टिस appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/arVcQBg
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...