Skip to main content

प्रतिभा ने पहले सीएम जयराम को घर बिठाया-फिर कहा कुर्सी की गरिमा गिरा रहे-Video

शिमला। पीएम नरेंद्र मोदी की शिमला में होने वाली रैली के लिए सीएम जयराम ठाकुर खुद घर- घर जा कर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। इसी दौरान वे आज हॉलीलॉज पहुंचे वहां पर उन्होंने सासंद प्रतिभा सिंह को पीएम की रैली में आने का निमंत्रण दिया। पीएम की रैली में शिरकत करने का आग्रह भी किया। वे कुछ देर हॉली लॉज में भी रुके। उनके साथ शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी थे।

यह भी पढ़ें:सीएम जयराम ने लिया मोदी रैली के प्रबंधों का जायजा, मौसम ने बढ़ाई धुकधुकी

निमंत्रण पत्र देने के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे लिए गर्व की विषय है कि मोदी सरकार के केंद्र में 8 साल पूरा होने पर पीएम शिमला आ रहे हैं और इसी के चलते हमने तय किया था कि हम कुछ घऱों में जाकर निमंत्रण पत्र देंगे तो आज हम निमंत्रण पत्र देने के लिए निकले हैं।

यह भी पढ़ें:हिमाचल: जयराम सरकार ने बढ़ाया गृह रक्षकों का मानदेय, अब मिलेंगे 883 रुपए प्रतिदिन

वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैंने पहले बार देखा कि प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर खुद डोर टू जोर जाकर निमंत्रण दे रहे है। मेरा मानना है कि ऐसा करके वे सीएम की कुर्सी की गरिमा गिरा रहे हैं। पीएम मोदी का हिमाचल में स्वागत है, पर सीएम को यूं गली-गली घूमाना सही नहीं है। रैली में जाने के सवाल पर प्रतिभा ने कहा कि अभी उन्होंने सेचा नहीं है देखते हैं।

यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह बोंली: जन जन तक पहुंचेगा युवा कांग्रेस का आंदोलन, वरिष्ठ नेताओं को सौंपेंगे जिम्मेदारी

जाहिर है शिमला में 31 मई को रिज पर होने वाली पीएम मोदी की रैली के लिए बीजेपी ने निमंत्रण अभियान शुरू कर किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और महासचिव त्रिलोक जमवाल आम जनता और दुकानदारों को पीएम की रैली में आने का निमंत्रण दे रहे हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

The post प्रतिभा ने पहले सीएम जयराम को घर बिठाया-फिर कहा कुर्सी की गरिमा गिरा रहे-Video appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/Qd5xwlZ
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...