Skip to main content

HPBOSE:दसवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम घोषित, मंडी की प्रियंका व देवांगी ने किया टॉप

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज 10 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस बार परीक्षा परिणाम 87.5 फीसदी रहा। इस बार 90, 375 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से पास हुए और 78,573 छात्र पास हुए हैं और 9,571 फेल हुए हैं। इसके अलावा 1,409 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। मेरिट लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है।

यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना-एलजी ने दिखाई हरी झंडी

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले दस स्थानों में 77 छात्र- छात्राएं रही हैं। इन में 67 छात्राएं व 10 छात्र हैं। मेरिट में 66 छात्र निजी स्कूलों के हैं और 11 छात्र सरकारी स्कूलों के हैं। 10वीं की परीक्षा में मंडी की दो छात्राओं ने टॉप किया है इन में सरस्वती विद्यामंदिर स्कूल ततापानी की प्रियंका व एंग्लो सीनियर सकेंडरी स्कूल मंडी की छात्रा देवांगी शर्मा है। इन दोनों के 99 फीसदी अंक आएं हैं।

मेरिट लिस्ट चैक करने के लिए यहां करें क्लिक 

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01892-242119 (शिमला, सिरमौर, लाहुल स्पीति, किन्नौर), 01892-242128 (कुल्लू, ऊना, सोलन), 01892-242148 (हमीरपुर, चम्बा, बिलासपुर), 01892-242149 (कांगड़ा), 01892-242151 (मण्डी) पर सुबह 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाईट www.hpbose.org पर एक Link में Term-2 theory तथा दूसरे Link में Term-I व II का Final Result उपलब्ध है। उपरोक्त के अतिरिक्त जो परीक्षार्थी प्रथम अथवा द्वितीय अवधि की लिखित व प्रायोगिक परीक्षा में से किसी विषय की परीक्षा में अनुपस्थित रहें है, ऐसे परीक्षार्थियों को उस विषय में अनुपस्थित दर्शाया गया है तथा परीक्षा परिणाम उतीर्ण मानदण्ड अनुसार ही घोषित किया गया है।

उक्त परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं (Term-II) का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी सम्बन्धित पाठशाला के माध्यम से केवल ऑनलाइन प्रणाली द्वारा बोर्ड की बेवसाइट www.hpbose.org पर पुनर्मूल्यांकन हेतु 500/- रू० व पुनर्निरीक्षण हेतु 400/- रू० प्रति विषय की दर से दिनांक 14 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन हेतु आवेदन करने के लिए सम्बन्धित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। केवल ऑनलाईन के माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र ही मान्य होंगें तथा बिना शुल्क के आवदेन पत्र भी मान्य नहीं होंगे। SOSMatric का Result बाद में घोषित किया जाएगा।

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

The post HPBOSE:दसवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम घोषित, मंडी की प्रियंका व देवांगी ने किया टॉप appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/sjcB5qy
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...