Skip to main content

आम आदमी पार्टी का हाल बिल्ली सौ चूहे खाकर हज को चली जैसा : संजय टंडन

शिमला। बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन (BJP state co-in-charge Sanjay Tandon) ने कहा कि आम आदमी पार्टी के हाल 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली जैसा है। जिस पार्टी की अपनी ही गारंटी ना हो वह आम जनता को क्या गारंटी देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी के भ्रष्टाचार के ट्विन टावर का खुलासा दिल्ली में हो चुका है। आप ने शिक्षा और शराब में सबसे बड़ा घोटाला (Biggest scam in education and alcohol) किया है। कोरोना काल के विषम दौर में आम आदमी पार्टी के नेता अपने करीबी शराब के ठेकेदारों के लिए शराब नीति लेकर आई। ताकि लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया जा सके। मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के आदेश पर आबकारी विभाग ने शराब के ठेकेदारों का 144.36 करोड़ रुपए का शुल्क माफ कर दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल हाईकोर्ट ने वरिष्ठता मामले में दी महत्वपूर्ण व्यवस्था, एक क्लिक पर पढ़ें

उन्होंने कहा कि सिसोदिया ने वादा किया था कि नई आबकारी नीति से दिल्ली सरकार को कर राजस्व में 10,000 करोड़ रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि झूठ ज्यादा नहीं टिकता। नीति के लागू होने की पहली तिमाही में ही मुश्किल से मात्र 500 करोड़ रुपए ही सरकारी खजाने में आए । अगर इसे पूरे वित्तीय वर्ष में जोड़ दिया जाए ए तो भी दिल्ली सरकार को 8,000 करोड़ रुपए का नुकसान (Loss of Rs 8,000 crore) होना तय है और यह सारा पैसा आम जनता की जेब से आम आदमी पार्टी के करीबी शराब माफियों की जेब में जाएगा ।

टंडन ने कहा शराब माफियाओं (liquor mafia) को लाभ देने तथा युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकलने के लिए दिल्ली की आप सरकार ने प्रत्येक वार्ड में शराब के ठेके खोलने की अनुमति भी दे दी । 22 जुलाई 2022 को दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली आबकारी नीति 2021.22 की सीबीआई जांच की सिफारिश की । उन्होंने कहा भ्रष्टाचार कही जनता के सामने ना जाए तो तुरंत 30 जुलाई को प्रेस कांफ्रेंस कर मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति को वापस लेने का ऐलान कर दिया । आम आदमी पार्टी द्वारा लिए गए इस यू .टर्न से साफ हो जाता है की दाल में कुछ काला नहीं ये पूरी दाल ही काली है। उन्होंने कहा की दिल्ली के यह शराब खोर अब हिमाचल (Himachal) की युवा पीढ़ी को नशे के दंश में फंसा कर बर्बाद करने आए हैं ।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post आम आदमी पार्टी का हाल बिल्ली सौ चूहे खाकर हज को चली जैसा : संजय टंडन appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/L0GoXDc
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...