Skip to main content

केंद्र मंत्रालय की टीम ने पूछा- हिमाचल प्रदेश में बरसात ने कितना नुकसान किया

शिमला। केंद्र की उच्च स्तरीय टीम मॉनसून (Central’s high level ministry team monsoon) सीजन के दौरान हुए नुकसान का जायजा लेने शिमला पहुंची। इस दौरान मुख्य सचिव आरडी धीमान और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग की। इस दौरान मॉनसून से प्रदेश में हुए नुकसान की चर्चा की और अंतरिम ज्ञापन प्राप्त किया। केंद्रीय टीम की अगुवाई कर रहे गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (Joint Secretary, Ministry of Home Affairs) (आपदा प्रबंधन) सुनील कुमार बर्णवाल और अन्य सदस्य धर्मशाला से तथा टीम के अन्य सदस्यों सुभाष कुमार और दीपशेखर सिंघल बिलासपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बताया कि प्रदेश सरकार के विशेष आग्रह पर पहली बार केंद्रीय दल ने मॉनसून सीजन के दौरान ही 28 से 30 अगस्त तक राज्य का दौरा किया है। इससे वास्तविक स्थिति के आकलन में मदद मिली है। मुख्य सचिव ने बताया कि अभी केंद्रीय दल को 1981ण्86 करोड़ रुपए के नुक्सान का अंतरिम ज्ञापन सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें:ऊना में अर्ध सैनिक बल सेवानिवृत्त कर्मी बोले सीएम साहब हमें वित्तीय सुविधाएं दो

मुख्य सचिव ने बताया कि इसमें लोक निर्माण विभाग को 957.09 करोड़ रुपए और जल शक्ति विभाग को 725.07 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा अन्य विभागों तथा निजी संपत्ति की भी भारी क्षति हुई है। प्रदेश में अभी तक इस मॉनसून सीजन के दौरान (during monsoon season) आपदा से कुल 278 लोगों की मौत हुई है, जबकि 522 लोग घायल हुए हैं तथा 9 लोग अभी भी लापता हैं। 169 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैंए जबकि 825 मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। 72 दुकानें और 887 गौशालाएं भी तबाह हुई हैं। इस दौरान 587 पशु भी मारे गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि यह केवल अंतरिम रिपोर्ट है और आने वाले दिनों में इन आंकड़ों में काफी वृद्धि की संभावना है,क्योंकि अभी मॉनसून सीजन के 20.25 दिन शेष हैं तथा कई स्थानों पर नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसकी अंतिम रिपोर्ट सीजन के अंत तक प्रस्तुत की जाएगी।

इस रिपोर्ट में केंद्रीय दल के सुझाव भी शामिल किए जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय टीम के अध्यक्ष सुनील कुमार बरनवाल (Sunil Kumar Barnwal) ने बताया कि टीम के दो अलग.अलग समूहों ने कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इन क्षेत्रों में भारी नुक्सान हुआ है। उन्होंने राहत एवं बचाव के लिए स्थानीय प्रशासन और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना भी की। सुनील कुमार बर्णवालऔर टीम के अन्य सदस्यों ने रिपोर्ट के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। केंद्रीय टीम के साथ व्यापक चर्चा के बाद मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बरसात के मौसम के अंत तक नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाएं तथा फील्ड के अधिकारियों को सक्रिय करें। बैठक में राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने मुख्य सचिव केंद्रीय टीम और सभी उच्च अधिकारियों का स्वागत किया तथा नुकसान के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, ग्रामीण विकासए कृषि, बागवानी, शहरी विकास, शिक्षा और अन्य विभागों के प्रधान सचिव, सचिव और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

 

 

The post केंद्र मंत्रालय की टीम ने पूछा- हिमाचल प्रदेश में बरसात ने कितना नुकसान किया appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/coBg4bf
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...