Skip to main content

ऊना पीजी कॉलेज में जमकर हुआ हंगामा , पुलिस पहुंची मौके पर

ऊना। जिला मुख्यालय के पीजी कॉलेज (PG College) में बुधवार को उस वक्त माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया जब कॉलेज के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के कार्यकर्ताओं ने अव्यवस्थाओं को लेकर प्रिंसिपल का घेराव कर डाला। करीब एक घंटे तक प्रिंसिपल चेंबर में जमकर हंगामा बरपा वही मामले की भनक लगते ही पुलिस (Police) और गुप्तचर विभाग के कर्मचारी भी तुरंत पीजी कॉलेज पहुंच गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बार-बार बताए जाने के बावजूद पीजी कॉलेज की अव्यवस्थाओं को सुधारा नहीं जा सका है। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि स्टूडेंट को पीने का साफ पानी तक उपलब्ध नहीं हो रहा कॉलेज कैंपस में लगाए गए सभी वाटर कूलर गंदगी से भर चुके हैं। छात्राओं के वॉशरूम को कुंडी तक की व्यवस्था नहीं की गई है। इस मौके पर उन्होंने कॉलेज प्रवक्ताओं के छात्र.छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार को लेकर भी जमकर हंगामा किया और इस रवैए को बदलने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें:वल्लभ कॉलेज मंडी में खूब चले लात घूंसे, 6 जख्मी

पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऊना में बुधवार को उस वक्त जमकर हंगामा हो गया जब कॉलेज की अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रिंसिपल का उन्हीं के चेंबर में घेराव कर डाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक तरफ कॉलेज कैंपस में उगी हुई बड़ी-बड़ी घास छात्र-छात्राओं (students) के लिए खतरनाक साबित हो रही है, जिसमें कोई भी विषैले जीव कभी भी छात्र-छात्राओं को काट सकते हैं। कॉलेज में जगह-जगह लगाए गए वाटर कूलर गंदगी से भरे पड़े हैं, जिसके चलते छात्र-छात्राओं को गंदा पानी (dirty water) पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है और इससे उनकी सेहत खराब होने का अंदेशा लगातार बना हुआ है।

Una-PG-College

Una-PG-College

उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों (remote areas) से कॉलेज में पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं को मुहैया करवाए गए वॉशरूम की हालत बद से बदतर हो चुकी है जहां पर ना तो सफाई का कोई प्रबंध किया गया है और ना ही छात्राओं के वाशरूम में कुंडियां लगाई गई हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अभिषेक बसरान ने कहा कि कई बार इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन से बात की गई समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित किया गया लेकिन कॉलेज प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही जिसके चलते उन्हें घेराव करने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर इन व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मजबूरन जिले का सबसे बड़ा और सबसे हाइटेक कॉलेज बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

पीजी कॉलेज के कार्यकारी प्रधानाचार्य सतदेव भारद्वाज ने कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा कुछ अव्यवस्थाओं को लेकर बात कही गई है हालांकि कई काम पहले ही मुकम्मल करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं| यदि अब भी किसी प्रकार की अव्यवस्था कॉलेज परिसर में हैए तो उसे जल्द सुधार लिया जाएगा।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

 

 

The post ऊना पीजी कॉलेज में जमकर हुआ हंगामा , पुलिस पहुंची मौके पर appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/XLYxkGR
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...