Skip to main content

Big Breaking: कांग्रेस प्रत्याशियों की एक ही सूची होगी जारी-इस पर बनी सहमति

पंकज कुमार/ नई दिल्ली। अगर आप भी Himachal कांग्रेस (Congress Candidate) के प्रत्याशियों के नाम जानना चाहते हैं तो उसके लिए अभी सात अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा। चूंकि अभी तक जो सहमति बनी है उसके मुताबिक सभी नाम एक ही सूची यानी सात अक्तूबर के बाद एक साथ जारी किए जाएंगे। चूंकि सात अक्टूबर को दिल्ली में पार्टी की दूसरी मर्तबा सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक होनी है। इसके बाद ही सभी नामों को एक साथ एक ही सूची में जारी किया जाएगा। इससे पहले दो अक्टूबर को दिल्ली में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी (Screening Committee) की बैठक होगी। इसमें 33 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे जाने पर चर्चा होनी है। चूंकि बीते कल यानी 27 की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की मीटिंग में 35 प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं। इसके बाद ही ये तय हुआ है कि सात को जब बाकी 33 नाम भी तय हो जाएंगे,उसी दौरान एक ही सूची जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें-हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, इन पांच बड़े मामलों पर हो सकते हैं फैसले

हालांकि बीते कल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव कमेटी ने 46 विधानसभा सीटों पर मंथन किया। 46 में से 11 सीटों पर सहमति नहीं बन सकी। बैठक में वर्तमान 20 विधायकों को दोबारा प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया गया। इसके अलावा तीन पूर्व मंत्रियों कौल सिंह ठाकुर (Kaul Singh Thakur) को द्रंग, चंद्र कुमार को जवाली और प्रकाश चौधरी को बल्ह से प्रत्याशी बनाए जाने पर सहमति बनी। इसी तरह पांच पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी को दून, कुलदीप पठानिया को भटियात, किरनेश जंग को पांवटा साहिब, सोहनलाल को सुंदरनगर और राजेश धर्माणी को घुमारवीं से प्रत्याशी बनाया जाएगा। पच्छाद से गंगू राम मुसाफिर की जगह दयाल प्यारी, झंडूता से विवेक कुमार, नगरोटा बगवां से आरएस बाली को चुनाव मैदान में उतारने पर सहमति बनी है। नाहन से अजय सोलंकी, कसौली से (Vinod Sultanpuri) विनोद सुल्तानपुरी, चंबा सदर से नीरज नैय्यर और मनाली से भुवनेश्वर गौड़ पर सहमति बनी है।

इसके अलवा वर्तमान में कांग्रेस के 20 विधायकों के नाम पर भी मुहर लग गई है। इनमें नादौन से (Sukhwinder Singh Sukhu) सुखविंद्र सिंह सुक्खू, हरोली से मुकेश अग्निहोत्री, नयनादेवी से रामलाल ठाकुर, सोलन से धनीराम शांडिल, डलहौजी से आशा कुमारी, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, पालमपुर से आशीष बुटेल, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, कसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर, अर्की से संजय अवस्थी, रामपुर से नंदलाल, रोहड़ू से मोहनलाल ब्राक्टा, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, शिलाई से हर्षवर्धन चौहान, ऊना सदर से सतपाल सिंह रायजादा (Satpal Singh Raizada) और रेणुका से विनय कुमार शामिल हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post Big Breaking: कांग्रेस प्रत्याशियों की एक ही सूची होगी जारी-इस पर बनी सहमति appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/1P39XiM
via IFTTT

Comments

Hot Topics

हिमाचल पहुंचे मशहूर गायक और संगीतकार विशाल डडलानी, पैराग्लाइडिंग की सीख रहे बारीकियां

बिलासपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक, संगीत निर्देशक व इंडियन आइडल के जज विशाल डडलानी इन दिनों बिलासपुर में हैं। विशाल डडलानी यहां आयोजित पांच दिवसीय एसआईवी कोर्स में भाग लेकर पैराग्लाइडिंग की एडवांस बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी साझा की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां पैराग्लाइडिंग के बाद अब शुरू हुई वाटर स्पोर्टस गतिविधियां, वीरेंद्र कंवर ने की बोटिंग मंगलवार से शुरू हुए एसआईवी कोर्स के दौरान वह कई बार बंदला की धार से उड़ान भर चुके हैं। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह यहां की खूबसूरती से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग करने में बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। पैराग्लाइडिंग के माध्यम से हवा में उड़ने का मौका किसी किसी को ही मिल पाता है। उन्होंने यहां के रहन सहन की तारीफ करते हुए पूरे देश के पर्यटकों से यहां आने का आग्रह किया है।   वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल का संगीत पूरे विश्व भर में एक अलग पहचान रखता है। जिसका प्रभाव हर जगह देखने को मिलता है। यहां के संगीत की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। उ...

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT