Skip to main content

हिमाचल: बनेर खड्ड में साथी के साथ नहाने उतरा उत्तराखंड का युवक डूबा

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में एक युवक के खड्ड में डूबने का सूचना है। यह युवक बनेर खड्ड (Baner Ravine) में डूबा है और अभी तक लापता है। युवक उत्तराखंड का बताया जा रहा है और एक अन्य साथी के साथ खड्ड में नहाने उतरा था। इसी दौरान अचानक यह खड्ड में डूब गया। मामला पुलिस थाना कांगड़ा के तहत जलाड़ी (Jaladi) से सामने आया है। युवक की तलाश के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन (Search Operation) शुरू कर दिया है। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें:कोटखाई में मिला नेपाली का शव, शिमला में टैंक में छलांग लगा दी जान

मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा के दौलतपुर के पास जलाड़ी में बनेर खड्ड पर एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। यह युवक अपने सगे भाई और अन्य लोगों के साथ इसी पुल के निर्माण कार्य में लगा था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान यह युवक गर्मी से राहत पाने के लिए अपने एक अन्य साथी के साथ खड्ड में नहाने उतर गया और अचानक डूब गया। खड्ड में डूबे (Drowned) युवक की पहचान फरमान (23) पुत्र मुनफत अली निवासी रूड़की उत्तराखंड के रूप में हुई है। हालांकि उसके भाई ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते युवक अचानक खड्ड में लापता हो गया। हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद कांगड़ा पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। युवक की तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

The post हिमाचल: बनेर खड्ड में साथी के साथ नहाने उतरा उत्तराखंड का युवक डूबा appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/0qJl2Zx
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT