Skip to main content

जो जा रहा है, उसको जय श्री राम, हर्ष के जाने से एक टके का फर्क नहीं पड़ेगा विक्रमादित्य

शिमला। जो जा रहा है उसको जय श्री राम, हर्ष महाजन के जाने से पार्टी को नहीं पड़ेगा एक टके का भी फर्क.. यह बात कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ( Congress MLA Vikramaditya Singh) ने कही। आज हॉली लॉज में मीडिया से बातचीत के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बीजेपी ने मिशन लोटस( Mission lotus) के तहत देश भर में कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल करने की मुहिम चलाई है, जिसके तहत 500 करोड़ रुपये का बजट हिमाचल ( Himachal)के लिए भी रखा है लेकिन कांग्रेस पार्टी संघर्ष करने से नहीं डरती है। अगर बीजेपी का संगठन मजबूत है तो वो दिन-दिहाड़े इस तरह की डकैती क्यों कर रही है। कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है, कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में ये गतिविधियां और भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें-  अनिरुद्ध का बड़ा खुलासा: सीएम जयराम फोन कर मिलने को बुला रहे, कहा-मैं बिकाउ नहीं

जो गया है उसको जय श्री राम। जिसने जाना है वो जाए… जिसने आना है वो आए । हर्ष महाजन अगर बता कर जाते तो उनके लिए विदाई समारोह करते फूल माला पहना कर उनको विदा करते। उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन वीरभद्र सिंह की सरकार में सबसे वफादार लोगों में से एक थे। पार्टी ने उनको हमेशा मान सम्मान दिया लेकिन अब कैसे उनका ह्रदय परिवर्तन हुआ यह वो जाने। उनके जाने से रत्ती भर फर्क पार्टी को नहीं पड़ेगा। दो तिहाई बहुमत से हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनेगी। कांग्रेस के पास अनुभव और नेतृत्व की कमी नहीं है। वरिष्ठ और युवा नेता मिलकर प्रदेश में कांग्रेस( Congress)को मजबूत करेंगे और टिकटों में भी युवाओं को मौका दिया जाएगा।प्रदेश के लोग बड़ी भूमिका अदा करते हुए नई सरकार प्रदेश में बनेगी। चुनावी वर्ष में बीजेपी सरकार घोषणाएं कर रही है ,जिसका सिर-पैर नहीं है।

अमृत महोत्सव के नाम पर हो रही चुनावी जनसभाएं

विक्रमादित्य सिंह ने चुनौती देते हुए सीएम जयराम ( CM Jairam) से पूछा है कि बताएं चम्याना के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए किसने बजट रखा था। सीएम ने राजनीतिक लाभ के अस्पताल का आनन फानन में उद्घाटन किया गया है जबकि स्टाफ की व्यवस्था वहां नहीं है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ( Mandi International Airport) को लेकर सीएम हवाई बाते कर रहे हैं। एक पैसा उसके लिए केंद्र से नहीं आया है। 80 हजार करोड़ रुपये के निवेश की बाते हुई लेकिन एक पैसे का निवेश भी प्रदेश में नहीं हुआ है। सरकारी खर्चे पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के नाम पर चुनावी जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा। एक टके का योगदान भी बीजेपी के नेताओं का देश के आज़ादी की लड़ाई में नहीं रहा है।लोगों के टैक्स के पैसे से जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सशक्त है और आगामी चुनावों में उपचुनाव की तरह कांग्रेस को समर्थन देंगे। हिमाचल में चुनाव प्रदेश के मुद्दों पर लड़ें जाएंगे ना कि मोदी के नाम पर चुनाव होंगे। पीएम की मंडी में रैली होनी थी जिसके लिए सरकार ने करोड़ों खर्चे लेकिन ना पीएम आए और ना ही प्रदेश को कुछ मिला।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post जो जा रहा है, उसको जय श्री राम, हर्ष के जाने से एक टके का फर्क नहीं पड़ेगा विक्रमादित्य appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/UMpcOdW
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

Himachal में नहीं लगेगा lockdown, जहां जरूरत होगी वहीं सख्ती करेगी Govt

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाने को लेकर सीएम जयराम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। यह सच है कि कोरोना (Corona) के मामले पिछले दिनों में तेजी से बड़े हैं, जहां पर अधिक मामले आएं हैं वहां पर सख्ती की जा सकती है। लेकिन सरकार का मानना है कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाना व्यावहारिक नहीं होगा। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम जयराम (CM Jai Ram) ने कहा कि सरकार ने राय जानने के लिए लोगों की प्रतिक्रिया जुटाई है। इसमें लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। यह भी पढ़ें: Jairam Cabinet के विस्तार को कुछ घंटों का इंतजार, खुद बोले CM देश अब अनलॉकडाउन-3 की ओर जा रहा है, तो प्रदेश कैसे लॉकडाउन की ओर जा सकता है। सीएम ने कहा कि हालांकि इस संबंध में कुछ सुझाव भी आएं है उनपर नजर रखी जा रहे। कोरोना पिछले दिनों हिमाचल (Himachal) ही नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ा है। देश में अनलॉक तीन की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार की ओर से जो भी निर्देश जारी किए जाएंगे, पूरे देश की तरह हिमाचल में उसे लागू किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन इसमें भी जहां सख्ती...