Skip to main content

छात्र अभिभावक मंच की दो टूक: चुनावों से पहले निजी स्कूलों की लूट पर लगाम लगाए सरकार

शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले छात्र अभिभावक मंच (Student Guardian Forum) ने भी प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्र अभिभावक मंच ने दो टूक कहा है कि विधानसभा चुनाव से (Vidhan Sabha Election) पहले निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाई जाए। मंच ने बुधवार को शिक्षा निदेशालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि, किताबों के नाम पर की जा रही लूट को रोकने के मांग की। मंच ने मांग की हैं कि सरकार चुनावों से पहले निजी स्कूलों (Private School) के संचालन के लिए बनाये कानून को लागू करें और पार्टियां अपने घोषणापत्र में स्पष्ट करें की निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर लगाम लगाने के लिए उनके पास क्या योजना है।

यह भी पढ़ें:आउटसोर्स पॉलिसी के खिलाफ सड़कों पर उतरा संयुक्त बेरोजगार मंच

मंच के राज्य संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि प्रदेश सरकार (Himachal Govt) की नाकामी व उसकी निजी स्कूलों से मिलीभगत के कारण निजी स्कूल मनमानी पर उतर आए हैं। सरकार से निजी स्कूलों पर लगाम लगाने के लिए अलग से कानून बनाने की मांग की जा रही है। मार्च 2020 के शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों का निजी स्कूल खुला उल्लंघन कर रहे हैं। सरकार चुनावों से पहले कानून बनाये ओर सभी राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र में अपना रुख साफ करें कि वह निजी स्कूलों की लूट पर लगाम लगाने के लिए क़ानून बनाएंगे या नहीं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

The post छात्र अभिभावक मंच की दो टूक: चुनावों से पहले निजी स्कूलों की लूट पर लगाम लगाए सरकार appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/gCnZ6bm
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...

अचछ पहल छतर क लए सकल अवध क बद भ खल रहग खल मदन

शिमला। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करने के दृष्टिगत सरकार ने सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के खेल मैदान शिक्षण अवधि के उपरान्त भी खुले रखने का निर्णय लिया है। इन शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी दैनिक शिक्षण अवधि के बाद भी खेल परिसर का… Continue reading अच्छी पहलः छात्रों के लिए स्कूल अवधि के बाद भी खुले रहेंगे खेल मैदान The post अच्छी पहलः छात्रों के लिए स्कूल अवधि के बाद भी खुले रहेंगे खेल मैदान appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/sK7rzIH via IFTTT