Skip to main content

ऊना में बीजेपी का मंथन, विस चुनाव से लेकर पीएम मोदी के दौरे पर हुई चर्चा

ऊना। बीजेपी (BJP) की जिला कार्यकारिणी बुधवार को जिला मुख्यालय के जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में जुटी। जिला बीजेपी की इस बैठक (BJP Meeting) के दौरान वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Elections) को लेकर पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। जबकि विशेष रूप से पीएम नरेंद्र मोदी के 5 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में प्रस्तावित दौरे को लेकर भी रणनीति बनाई गई।

यह भी पढ़ें:बिग ब्रेकिंग : हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन बीजेपी में शामिल

इस मौके पर वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती (Satpal Singh Satti) ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश आ रहे हैंए ऐसे में बिलासपुर में उनका भव्य स्वागत होगा और जिला से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए बिलासपुर (Bilaspur) जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एम्स (AIIMS) का लोकार्पण करने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा भव्य जनसभा का आयोजन करने का फैसला लिया गया है। इस जनसभा में जिला से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। वहीं सतपाल सत्ती ने कहा कि चुनावी दौर में इसके अतिरिक्त भी केंद्र से कई बड़े नेता हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आने वाले हैं उन तमाम दौरों को लेकर भी चर्चा की गई है। वहीं विभिन्न कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

The post ऊना में बीजेपी का मंथन, विस चुनाव से लेकर पीएम मोदी के दौरे पर हुई चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/ga6fCPz
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

Himachal में नहीं लगेगा lockdown, जहां जरूरत होगी वहीं सख्ती करेगी Govt

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाने को लेकर सीएम जयराम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। यह सच है कि कोरोना (Corona) के मामले पिछले दिनों में तेजी से बड़े हैं, जहां पर अधिक मामले आएं हैं वहां पर सख्ती की जा सकती है। लेकिन सरकार का मानना है कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाना व्यावहारिक नहीं होगा। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम जयराम (CM Jai Ram) ने कहा कि सरकार ने राय जानने के लिए लोगों की प्रतिक्रिया जुटाई है। इसमें लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। यह भी पढ़ें: Jairam Cabinet के विस्तार को कुछ घंटों का इंतजार, खुद बोले CM देश अब अनलॉकडाउन-3 की ओर जा रहा है, तो प्रदेश कैसे लॉकडाउन की ओर जा सकता है। सीएम ने कहा कि हालांकि इस संबंध में कुछ सुझाव भी आएं है उनपर नजर रखी जा रहे। कोरोना पिछले दिनों हिमाचल (Himachal) ही नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ा है। देश में अनलॉक तीन की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार की ओर से जो भी निर्देश जारी किए जाएंगे, पूरे देश की तरह हिमाचल में उसे लागू किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन इसमें भी जहां सख्ती...