Skip to main content

हाटी को जनजातीय दर्जाः अब गुर्जर समुदाय की महिलाओं ने भी खोला मोर्चा

नाहन। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गिरिपार के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के फैसले के बाद प्रदेश की जयराम सरकार की मुश्किलें भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस फैसले के विरोध में अब गुर्जर समुदाय की महिलाओं ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल गिरिपार इलाके के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने, आरक्षण कोटा ना बढ़ाने और अधिकारों से छेड़छाड़ के विरोध में गुर्जर समुदाय की दर्जनों महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठ गई है। डीसी आफिस परिसर में सरकार को चेताने ओर अपनी मांगों को लेकर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठी महिला शक्ति ने दोटूक शब्दों में सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो वह किसी भी हद तक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगी। महिलाओं का कहना है कि गिरिपार जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जा रहा है और इससे सिरमौर जिला में रह रहे गुर्जर समुदाय के कोटे पर सीधा असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी बोली: देवियों के आशीर्वाद से जयराम ठाकुर का जीतना तय

गुर्जर कल्याण परिषद महिला विंग की अध्यक्ष रितु ने कहा कि गुर्जर समाज से जुड़े लोग कम शिक्षित है। ऐसे में यदि गिरिपार को ST में शामिल किया जाता है, तो इससे गुर्जर समुदाय के लोगों को सीधा नुकसान पहुंचेगा। ऐसे में सरकार से मांग की जा रही है कि हाटी समुदाय के लिए सरकार अलग से कोटे का प्रावधान करें और गुर्जर समुदाय के 7.5 फीसदी कोटे को सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी, तो शिमला में धरना देंगे। यदि तब भी बात नहीं बनी तो दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।

वहीं गुर्जर समुदाय की अन्य महिलाओं ने कहा कि मांग पूरी न होने तक उनका विरोध लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के बाद प्रदेश स्तर पर इस आवाज को उठाया जाएगा और उसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो मजबूरन उन्हें देश की राजधानी दिल्ली में विरोध करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर चुनावी साल में हाटी को जनजातीय दर्जा देने के फैसले का लगातार विरोध किया जा रहा है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि सरकार विरोध की इस चिंगारी से कैसे पार पाती है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post हाटी को जनजातीय दर्जाः अब गुर्जर समुदाय की महिलाओं ने भी खोला मोर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/WqHTanz
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...

अचछ पहल छतर क लए सकल अवध क बद भ खल रहग खल मदन

शिमला। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करने के दृष्टिगत सरकार ने सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के खेल मैदान शिक्षण अवधि के उपरान्त भी खुले रखने का निर्णय लिया है। इन शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी दैनिक शिक्षण अवधि के बाद भी खेल परिसर का… Continue reading अच्छी पहलः छात्रों के लिए स्कूल अवधि के बाद भी खुले रहेंगे खेल मैदान The post अच्छी पहलः छात्रों के लिए स्कूल अवधि के बाद भी खुले रहेंगे खेल मैदान appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/sK7rzIH via IFTTT