Skip to main content

केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी बोली: देवियों के आशीर्वाद से जयराम ठाकुर का जीतना तय

मंडी। सीएम जयराम के गृह क्षेत्र में पहुंची केंद्रीय संस्‍कृति राज्‍य मंत्री मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) के सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं देवी पक्ष में देवियों का आशीर्वाद लेने आई हूं। देवियों के आशीर्वाद से जयराम ठाकुर का जीतना तय है। उन्होंने कहा कि जो पार्टियां चुनाव के समय हिमाचल में आकर धावा बोल रही हैं उनका यह नारी शक्ति ही विनाश करेगी।

यह भी पढ़ें:सीएम बोले, जो किसी ने नहीं सोचा वो हमने किया, पर्यटन के क्षेत्र में विकसित हुआ सराज

उन्होंने कहा कि कुछ पार्टी वाले आजकल दिल्ली से निकलकर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में जनता को भ्रमित करने आए हैं। उन्होंने अपने संबोधन में दिल्ली की पोल खोली। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लोग गलत सरकार को चुन कर उसका खामियाजा आज तक भुगत रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस (Himachal Congress) और आप को एक ही थैली के चट्टे बट्टे बताया। उन्होंने कहा कि इन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। केंद्र और प्रदेश में एक जैसी सरकार चुनने से जनता को बहुत लाभ मिलता है।

Meenakshi-Lekhi

Meenakshi-Lekhi

वहीं महिला शक्ति को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि पूर्व में भी महिलाओं ने बीजेपी का साथ दिया है और आने वाले विधानसभा के चुनावों में महिलाओं की निर्णायक भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि जब मातृशक्ति किसी के पक्ष में आगे आती है तो फिर उसके आगे आने की हिम्मत किसी की नहीं होती। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में महिलाओं के सहयोग से प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का कुछ नहीं बचा है, जहां-जहां बीजेपी की सरकारें थी, वहां पर लोगों ने कांग्रेस को नकार कर फिर से बीजेपी को चुना है और आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में भी निश्चित तौर पर सरकार बदलने के क्रम को तोड़ते हुए रिवाज बदलना तय है, जिसमें हिमाचल प्रदेश की महिलाओं की निर्णायक भूमिका रहेगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

The post केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी बोली: देवियों के आशीर्वाद से जयराम ठाकुर का जीतना तय appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/fCW2u98
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT