Skip to main content

दुलैहड़ गोलीकांड: रविंद्र सेठी हत्या मामले में बड़ा खुलासा, मारपीट का बदला लेने आए थे आरोपी

ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला के दुलैहड़ में 12 सितंबर को रविंद्र कुमार सेठी (Ravindra Kumar Sethi) की गोली मार कर हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इस पूरे प्रखंड का पुलिस द्वारा पटाक्षेप भी कर दिया गया। शुक्रवार शाम पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी अर्जित सेन ठाकुर (SP Arjit Sen Thakur) ने हत्याकांड (Murder Case) की पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मारपीट की एक पुरानी घटना का बदला लेने के लिए सभी आरोपी इस इलाके में आये थे। इसी दौरान इनकी रविंद्र कुमार उर्फ़ सेठी से कहासुनी हो गई जिसके बाद इन्होंने रविंद्र को मौत के घाट उतार दिया। रविंद्र कुमार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों में से एक रशपाल उर्फ मनी के साथ अप्रैल 2022 में दुलैहड़ में ही मारपीट की घटना हुई थी। इसी मारपीट का बदला लेने के लिए आरोपियों ने 11 सितंबर को भी इस इलाके की रेकी की थी और 12 सितंबर को चार युवक दो बाइकों पर सवार होकर इसी इलाके में पहुंचे और इसी दौरान इन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें:हिमाचल: रविंद्र सेठी हत्याकांड का मुख्य आरोपी 23 साल का युवक पंजाब से धरा

मोबाइल लोकेशन ने आरोपियों तक पहुंचाई पुलिस

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पंजाब की निकटतम सीमा से होते हुए फरार होने में कामयाब रहे। एसपी ने बताया कि वारदात के दौरान हत्या आरोपी मृतक रविंद्र कुमार का मोबाइल (Mobile) छीन कर अपने साथ ले गए थे और उस मोबाइल की लोकेशन भी हत्या आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस के लिए मददगार बनी। जबकि इसके अतिरिक्त घटना के दिन और 24 घंटे पहले की हत्या आरोपियों की इस क्षेत्र में मूवमेंट सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में दर्ज हुई थी। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से आरोपियों की शिनाख्त करवाई। वहीं पंजाब पुलिस की मदद से आरोपियों के नाम और पते भी हासिल किए गए।

हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा भी पुलिस ने किया बरामद

इसी के आधार पर 17 सितंबर को पुलिस ने पहली गिरफ्तारी को अंजाम दिया, जबकि इसके बाद सिलसिलेवार की गई छापेमारियों में एक के बाद एक 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। हालांकि इनमें से एक आरोपी को लुधियाना से राजस्थान जाते हुए भी दबोचा गया, जिसमें राजस्थान पुलिस की मदद ली गई। उन्होंने बताया कि रविंद्र कुमार उर्फ सेठी को मौत के घाट उतारने में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

चार आरोपियों का छह ने दिया था साथ

एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हत्या से जुड़ी कई अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। हालांकि रविंद्र कुमार को मौत के घाट उतारने के समय चार आरोपी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन इसके अतिरिक्त गिरफ्तार किए गए छह अन्य आरोपियों ने हत्या आरोपियों को छुपाने, उन्हें कई प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराने और यहां तक कि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को छिपाने में भी मदद की थी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

 

The post दुलैहड़ गोलीकांड: रविंद्र सेठी हत्या मामले में बड़ा खुलासा, मारपीट का बदला लेने आए थे आरोपी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/Jf6a24d
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

Himachal में नहीं लगेगा lockdown, जहां जरूरत होगी वहीं सख्ती करेगी Govt

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाने को लेकर सीएम जयराम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। यह सच है कि कोरोना (Corona) के मामले पिछले दिनों में तेजी से बड़े हैं, जहां पर अधिक मामले आएं हैं वहां पर सख्ती की जा सकती है। लेकिन सरकार का मानना है कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाना व्यावहारिक नहीं होगा। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम जयराम (CM Jai Ram) ने कहा कि सरकार ने राय जानने के लिए लोगों की प्रतिक्रिया जुटाई है। इसमें लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। यह भी पढ़ें: Jairam Cabinet के विस्तार को कुछ घंटों का इंतजार, खुद बोले CM देश अब अनलॉकडाउन-3 की ओर जा रहा है, तो प्रदेश कैसे लॉकडाउन की ओर जा सकता है। सीएम ने कहा कि हालांकि इस संबंध में कुछ सुझाव भी आएं है उनपर नजर रखी जा रहे। कोरोना पिछले दिनों हिमाचल (Himachal) ही नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ा है। देश में अनलॉक तीन की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार की ओर से जो भी निर्देश जारी किए जाएंगे, पूरे देश की तरह हिमाचल में उसे लागू किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन इसमें भी जहां सख्ती...