Skip to main content

हिमाचल में कुल देवी को माना जाता है कुल की तारक

कांगड़ा। हिमाचल (Himachal) देव भूमि है। यहां हर संस्कार देवी-देवताओं (Gods and Goddesses) के आह्वान से ही संपूर्ण होता है। चाहे छोटा सा संस्कार ही क्यों ना निभाना हो मगर उसके शुरूआत पावन तरीके से की जाती है। हिमाचल में प्रमुख शक्तिपीठों को अगर छोड़ भी दें तो इस धरती पर अन्य इतने देव-देवता हैं जिनकी गिनती तक नहीं हो सकती। प्रमुख शक्तिपीठ तो लाइमलाइट में हैं मगर इन देवी-देवताओं को उभारने की आवश्यकता है। यहां हर घर की अपनी कुल देवी होती है। किसी भी संस्कार के निवर्हन (performance of rituals) के लिए सबसे प्रथम कुलदेवी को निमंत्रण देना होता है। इसके कोई शुभ मुहूर्त निकाल कर घर का मुखिया पूजा-अर्चना कर माता को निमंत्रण देता है और संस्कार को अच्छे तरीके संपन्न होने का वरदान मांगता है। अगर ऐसा ना किया जाए तो देवी उस पर कुपित हो सकती है और उसे कष्टों से गुजरना पड़ सकता (Go through hardships) है।

इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि शादी-विवाह का समारोह संपन्न करने के लिए सबसे पहले कुलदेवी को याद करना बहुत जरूरी होता है। स्थानीय भाषा में इसे कुलज कहा जाता है। इस कुलज के लिए स्पेशल लकड़ी की एक चौकी बनाई होती है। इस चौकी में कुलज देवी को विराजमान किया जाता है और उसकी आराधना की जाती है। इस कुलज के आसपास अन्य मूर्तियां (Other Sculptures) भी स्थापित की जाती है और पूजा-अर्चना करने की क्रिया घर का मुखिया करता है। यह मुखिया वयोवृद्ध पुरुष भी हो सकता है और महिला भी। वहीं समारोह में बुलाया गया पंडित भी मंत्रों का उच्चारण कर मां कुलदेवी का आह्वान करता है और घर में सुख-शांति की कामना करता है। कुल देवी के पूजन का शादी-विवाह में तो विधान है ही, मगर मुंडन संस्कार में भी कुलदेवी का पूजन किया जाता है।

हिमाचल में अधिकतर मुंडन संस्कार (Mundan Sanskar) कुल देवी के पूजन और आशीर्वाद से ही संपूर्ण किए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि यह कुल देवी ही समस्त कुल का संचालन करती है। वर्तमान पीढ़ी से लेकर आने वाली पीढ़ी तक यही कुल देवी कुल का संचालन करती है और उसे आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद देती है। पिछले पुरखों ने भी कुलदेवी का पूजन किया था और वर्तमान पीढ़ी भी उसे उसी प्रकार आदर-सम्मान देती है। कहीं-कहीं तो कुल देवी के बड़े सुंदर मंदिर भी बनाए जाते हैं और हर साल वहां भंडारे आदि का आयोजन भी किया जाता है। कहीं-कहीं सामूहिक कुल देवी भी होती है जो कई सारे परिवारों की आस्था की प्रतीक होती हैं। मां ब्रजेश्वरी (Maa Bajreshwari) भी कई परिवारों की कुलदेवी मानी जाती है और वे परिवार हर संस्कार का निहर्वन मां के आशीर्वाद से ही संपूर्ण करवाते हैं। नवरात्र और अन्य मौकों पर मुंडन संस्कार यहां बहुत मात्रा में करवाए जाते हैं।

वहीं किसी संस्कार के अवसर पर माता के लिए मीठे पकवान बनाए जाते हैं। इनमें हलवा, पूरी आदि शामिल होते हैं। लाल रंग की डोरी (red string) से मां को सूत्रबद्ध किया जाता है। चंदन रौली का टीका लगाया जाता है। तांवे के लौटे और दूब से शिष्टाचार निभाया जाता है। समस्त परिवार मां के आगे शीश नवाकर अपनी सुख-समृद्धि के लिए कामना करता है। वहीं कुल का वयोवृद्ध कुल की सुरक्षा और विकास के लिए मां से आशीर्वाद मांगता है। किसी प्रकार की नाराजगी होने पर कुल देवी खेल के माध्यम से बताती है। यदि कोई त्रुटि हो तो क्षमा याचना करते हुए उसे पूरा भी किया जाता है। शादी विवाह की हर रस्म को संपूर्ण करवाने के लिए कुल देवी का आशीर्वाद लेना जरूरी होता है अन्यथा किसी अनिष्ट की आशंका रहती है। मगर अफसोस आजकल डिजीटल युग में युवा इस कद्र मस्त हो गए हैं कि ऐसे पुराने संस्कारों को तिलांजलि दे रहे हैं। वे ऐसा करना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post हिमाचल में कुल देवी को माना जाता है कुल की तारक appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/5LherFv
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT