Skip to main content

Exclusive: कांग्रेस फिर से चार विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों पर करेगी चर्चा-कुल 33 सीटों पर होगा दो को मंथन

पंकज कुमार/ नई दिल्ली। हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal Vidhan Sabha Elections) को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बिठाने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी (Screening Committee) की बैठक दो अक्टूबर को होनी है। बैठक में अब 29 नहीं बल्कि 33 विधानसभा क्षेत्रों पर चर्चा होगी। इससे पहले कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में 39 नामों पर सहमति की बात कही गई थी,लेकिन उसमें भी चार नामों पर पेंच फंस गया है। इस हिसाब से अब 29 के साथ-साथ 4 उन विधानसभा क्षेत्रों पर भी स्क्रीनिंग कमेटी चर्चा करेगी,जो नाम पहले सेंट्रल इलेक्शन कमेटी में तय बताए जा रहे थे। यानी अब 33 विधानसभा क्षेत्रों के संभावित प्रत्याशियों के नाम चर्चा की मेज पर होंगे।

यह भी पढ़ें:Big Breaking: कांग्रेस प्रत्याशियों की एक ही सूची होगी जारी-इस पर बनी सहमति

कहने का मतलब ये है कि 39 नहीं बल्कि 35 नाम तय है,बाकी बचे 33 पर चर्चा होनी है। इसके बाद अगर दो तारीख की स्क्रीनिंग में सहमति बनती है तो ये नाम आगे सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को भेजे जाने हैं। सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक सात अक्टूबर को होनी तय हुई है। वहीं पर प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगती है। सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (Congress Central Election Committee) बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) करती हैं। माना जा रहा है कि सात तारीख की बैठक के बाद एक-दो दिन के भीतर कांग्रेस अपने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। चूंकि,अभी तक हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना (Notification) जारी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)के हिमाचल स्थित बिलासपुर के दौरे के बाद कभी भी अधिसूचना जारी हो सकती है। इसके साथ-साथ कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करना चाहती है। हालांकि,अभी तक बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। बीजेपी भी कांग्रेस की सूची को देखना चाह रही है,संभवत उसके बाद अपने पत्ते खोलेगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

The post Exclusive: कांग्रेस फिर से चार विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों पर करेगी चर्चा-कुल 33 सीटों पर होगा दो को मंथन appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/9cRpC6w
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

Himachal में नहीं लगेगा lockdown, जहां जरूरत होगी वहीं सख्ती करेगी Govt

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाने को लेकर सीएम जयराम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। यह सच है कि कोरोना (Corona) के मामले पिछले दिनों में तेजी से बड़े हैं, जहां पर अधिक मामले आएं हैं वहां पर सख्ती की जा सकती है। लेकिन सरकार का मानना है कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाना व्यावहारिक नहीं होगा। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम जयराम (CM Jai Ram) ने कहा कि सरकार ने राय जानने के लिए लोगों की प्रतिक्रिया जुटाई है। इसमें लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। यह भी पढ़ें: Jairam Cabinet के विस्तार को कुछ घंटों का इंतजार, खुद बोले CM देश अब अनलॉकडाउन-3 की ओर जा रहा है, तो प्रदेश कैसे लॉकडाउन की ओर जा सकता है। सीएम ने कहा कि हालांकि इस संबंध में कुछ सुझाव भी आएं है उनपर नजर रखी जा रहे। कोरोना पिछले दिनों हिमाचल (Himachal) ही नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ा है। देश में अनलॉक तीन की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार की ओर से जो भी निर्देश जारी किए जाएंगे, पूरे देश की तरह हिमाचल में उसे लागू किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन इसमें भी जहां सख्ती...